फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में सख्ती से साप्ताहिक बंदी लागू कराने की तैयारी, जानिए कब और कहां रहेगी पाबंदी

Sun, 13 Sep 2020 05:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
शासन की तरफ से दो दिवसीय लॉकडाउन की व्यवस्था पूरी तरह खत्म किए जाने के बाद अब गोरखपुर जिला प्रशासन पुरानी व्यवस्था बहाल करने की तैयारी में जुट गया है। जिसके तहत कोरोना काल के पहले चल रही साप्ताहिक बंदी को सोमवार से सख्ती से लागू किया जाएगा। शहर के सभी इलाकों के बाजार, दुकानें सप्ताह में एक दिन बंद रहेंगी। ये बंदी रविवार, मंगलवार और शनिवार को होगी। इसी तरह नगर पंचायतों की दुकानें भी पूर्व में तय साप्ताहिक बंदी वाले दिन नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।
रविवार को यहां होती है बंदी
सभी मिल स्टोर, हार्डवेयर-इंजीनियरिंग की दुकानें, इंश्योरेंस व ट्रांसपोर्ट कंपनी, गोलघर, सिनेमा रोड, पार्क रोड, मोहद्दीपुर चौक से जीआरडी गेट तक, चार फाटक रोड, जीआरडी गेट, कसया रोड, छात्र संघ चौराहे से कचहरी बस स्टेशन होते हुए टीपी नगर चौराहे, गोलघर काली मंदिर रोड, धर्मशाला रोड, टाउनहॉल से महिला अस्पताल रोड, बैंक रोड, जिला परिषद रोड, आरटीओ ऑफिस-सिविल लाइंस रोड के साथ ही शहर के सभी ब्यूटी पार्लर।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार को इन इलाकों की दुकानें रहती हैं बंद
अलीनगर की सभी कपड़े की दुकानें, चौरहियां गोला से खूनीपुर चौक से कौवादह होते हुए गीता प्रेस अतिथि भवन, लालडिग्गी चौक-निजामपुर चौक से घासी कटरा चौक से नसीराबाद होते हुए चौरहियां गोला से विजय चौक, सुमेर सागर से जटाशंकर तिराहा से धर्मशाला चौराहा तक, छात्र संघ चौराहा से कसया रोड होेते हुए रीड साहब धर्मशाला चौराहा, कूड़ाघाट तिराहा से देवरिया रोड में नगर पालिका सीमा तक, नंदानगर, नीनाथापा रोड एवं एफसीआई क्रासिंग से न्यू प्रोजेक्ट रोड, इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित सभी दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान, प्रहलाद राय कांप्लेक्स से जुबली सिनेमा, बक्शीपुर।

4 of 5
gorakhpur Unlock - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार को यहां तय है बंदी
नगर महापालिका क्षेत्र में स्थित बाल काटने की सभी दुकानें

इस दिन बंद रहती हैं नगर पंचायतों की दुकानें
बड़हलगंज नगर पालिका सोमवार, गोला बाजार टाउन एरिया शनिवार, पीपीगंज टाउन एरिया की सभी दुकानें व वाणिज्य अधिष्ठान के बंदी का समय गुरुवार तय है। इसी तरह मुंडेरा बाजार चौरीचौरा टाउन एरिया की गल्ले की सभी थोक दुकानें रविवार व बाकी की दुकानें बृहस्पतिवार तथा पिपराइच टाउन एरिया की सभी दुकानों को बंद रखने का दिन रविवार तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन।(file) - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि दो दिवसीय लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म हो गया है। अब पुरानी व्यवस्था के मुताबिक साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। साल के शुभारंभ में व्यापारिक संगठनों से चर्चा के बाद जो साप्ताहिक बंदी तय की गई थी, उसके मुताबिक संबंधित क्षेत्र के बाजार सप्ताह में एक दिन बंद कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें