देवरिया के तरकुलवा मईल थाना इलाके के भटौली गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेमी के साथ मिलकर नाजायज संबंध में बाधक बन रहे पति को मौत के घाट उतारने के बाद शव ट्राली बैग में भरकर घर से 55 किमी दूर तरकुलवा क्षेत्र में फेंक दिया।
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव के बाहर रविवार को दिन में करीब 11 बजे एक खेत में ट्रॉली बैग में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई है, वैसे-वैसे हैरतअंगेज खुलासे होते गए हैं।
अब यह मामला मेरठ कांड के नीले ड्रम जैसा नजर आ रहा है, जिसने इस हत्याकांड की दिशा और धार दोनों बदल दिया है। पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
2 of 8
ट्रॉली बैग में मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
लाश को कमर से सिर तक प्लास्टिक से लपेटा
युवक का शव एक कत्थई रंग के ट्रॉली बैग में जिस जगह पर मिला था, वहां से एक विदेशी सिमकार्ड, विदेशी बारकोड और फोटो कॉपी बरामद किया। शव के कमर से सिर तक के हिस्से में प्लास्टिक लपेटा गया था, जो ट्रॉली बैग के भीतर था। जबकि कमर से पैर तक के हिस्से को बोरे में घुसाया गया था और यह हिस्सा ट्रॉली बैग के बाहर था।
विज्ञापन
3 of 8
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मिले सिमकार्ड और बारकोड के आधार पर जब पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की तो वे सीधे तौर पर मेरठ में पहले घटित एक संगीन वारदात से मेल खा रहे थे। संदेह के आधार पर पुलिस मृतक के घर पहुंच गई। वहां घर की तलाशी करने पर पुलिस टीम को खून लगा एक सूटकेस पुलिस के हाथ लगा। इसके बाद पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि पहले नौशाद के शव को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की साजिश की जा रही थी, लेकिन सूटकेस में शव नहीं आने पर ट्रॉली बैग का सहारा लिया गया।
4 of 8
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस के शक की सुई ‘मेरठ कांड’ की ओर इशारा करने लगी। पुलिस मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के लिए पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों में हो रही चर्चा पर यकीन करें तो युवक की हत्या के पीछे पत्नी और उसके ब्वायफ्रेंड का हाथ है।
विज्ञापन
5 of 8
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खेत में मिले कागजात से अहम सुराग
खेत में ट्राली बैग की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। उसने आसपास की भीड़ को हटाकर तुरंत आसपास बैरिकेटिंग कर दी। इसके बाद वहां फोरेंसिक और डॉग स्कवायड की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्राली बैग खोला तो उसमें युवक का शव था। फोरेंसिक टीम तुरंत ट्राली बैग के आसपास से साक्ष्य इकट्ठा करने लगी। वहां से एक विदेशी सिम, एक बारकोड और एक फोटो स्टेट कागज मिला। कागज पर आगे समझ में नहीं आया तो पलट कर देखा। वहां कुछ लिखा था। पुलिस ने इसकी छानबीन की तो मृतक युवक की शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन
6 of 8
अपनी नानी और मौसी के साथ नौशाद की बेटी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की देर रात से ही लापता था युवक
मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव में रविवार की शाम 6 बजे से पुलिस पहुंची और देर रात तक जमी रही। इस दौरान मृतक नौशाद अहमद के परिजनों से पूछताछ किया गया। परिजनों के मुताबिक वह दस दिन पहले ही दुबई से वापस आया था और शनिवार की देर रात से ही घर से गायब था।
विज्ञापन
7 of 8
ट्रॉली बैग में मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
पिता अली मुहम्मद ने बताया कि घर पर जब नौशाद नहीं मिला तो सभी परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुट गए। आसपास के लोगों, उसमें मित्रों व जाने वाले एवं नाते-रिश्तेदारों के यहां भी पूछा गया। दोपहर बाद पुलिस की ओर से बताया गया कि ट्राली बैग में रखकर फेंका गया एक शव तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव में मिला है। उधर शाम को एडीशनल एसपी अरविंद वर्मा, सीओ सिटी संजय रेड्डी, स्वाट टीम के प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ देर रात तक परिजनों से पूछताछ करते रहे।
खेत में रखा था ट्रॉली बैग
दरअसल, देवरिया के तरकुलवा मईल थाना इलाके के भटौली गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेमी के साथ मिलकर नाजायज संबंध में बाधक बन रहे पति को मौत के घाट उतारने के बाद शव ट्राली बैग में भरकर घर से 55 किमी दूर तरकुलवा क्षेत्र में फेंक दिया। रविवार की सुबह खेत में ट्रॉली बैग में लाश मिलने पर पुलिस की जांच में मामला सामने आया। पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तरकुलवा थानाक्षेत्र पकड़ी छापर पटखौली गांव के जितेंद्र गिरी गेहूं की फसल कटवाने के लिए कंबाइन मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर बगल के मदन जायसवाल के खाली पड़े खेत में रखे एक ट्रॉली बैग पर पड़ी।