फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देवरिया में सौरभ जैसा हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग किया दुबई से लौटे पति का मर्डर, 55 किमी दूर फेंकी लाश

Mon, 21 Apr 2025 02:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

उत्तर प्रदेश में अब देवरिया में सौरभ जैसा हत्याकांड सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ दुबई से लौटे पति की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को घर से 55 किमी दूर ठिकाने लगा दी। पुलिस ने मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन
1 of 9
ट्रॉली बैग में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की तरह ही यह मामला है। एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर डाली। इसके बाद लाश को 55 किलोमीटर दूर ठिकाने लगाया। 

दरअसल, देवरिया के तरकुलवा मईल थाना इलाके के भटौली गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेमी के साथ मिलकर नाजायज संबंध में बाधक बन रहे पति को मौत के घाट उतारने के बाद शव ट्राली बैग में भरकर घर से 55 किमी दूर तरकुलवा क्षेत्र में फेंक दिया। 
विज्ञापन

2 of 9
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खेत में रखा था ट्रॉली बैग
रविवार की सुबह खेत में ट्रॉली बैग में लाश मिलने पर पुलिस की जांच में मामला सामने आया। पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तरकुलवा थानाक्षेत्र पकड़ी छापर पटखौली गांव के जितेंद्र गिरी गेहूं की फसल कटवाने के लिए कंबाइन मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर बगल के मदन जायसवाल के खाली पड़े खेत में रखे एक ट्रॉली बैग पर पड़ी। 
विज्ञापन

3 of 9
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बैग में निकली युवक की लाश
उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही तरकुलवा थानेदार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रॉली बैग के आसपास के क्षेत्र की बैरिकेडिंग करा दी और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में एएसपी अरविंद वर्मा, सीओ सिटी संजय रेड्डी के साथ डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। ट्रॉली बैग खोला गया तो उसमें एक युवक की लाश मिली। 

4 of 9
ट्रॉली बैग में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस के खेत में ट्रॉली बैग के पास मिले एक कागज की फोटोकॉपी, एक विदेशी सिमकार्ड व बार कोड के जरिये मृतक की पहचान मईल थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद अहमद (38) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम नौशाद के मईल क्षेत्र स्थित गांव पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ ही उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

5 of 9
नौशाद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
10 दिन पहले दुबई से आया था घर
पुलिस की जांच में पता चला कि नौशाद दुबई में रहता था और 10 दिन पहले ही घर आया था। एएसपी अरविंद वर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक की हत्या नाजायज संबंधों में बाधक बनने पर उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की है। जांच के लिए जिले से एसओजी समेत अन्य टीमें भी बुलाई गईं हैं। डॉग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक टीम ने भी जहां लाश मिली उस खेत से साक्ष्य जुटाए हैं। नौशाद की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन

6 of 9
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शव की पहचान होने के बाद भटौली गांव पहुंची पुलिस
मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव में रविवार की शाम 6 बजे से पुलिस पहुंची और देर रात तक जमी रही। इस दौरान मृतक नौशाद अहमद के परिजनों से पूछताछ किया गया। परिजनों के मुताबिक वह दस दिन पहले ही दुबई से वापस आया था और शनिवार की देर रात से ही घर से गायब था। पिता अली मुहम्मद ने बताया कि घर पर जब नौशाद नहीं मिला तो सभी परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

7 of 9
अपनी नानी और मौसी के साथ नौशाद की बेटी - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों, उसमें मित्रों व जाने वाले एवं नाते-रिश्तेदारों के यहां भी पूछा गया। दोपहर बाद पुलिस की ओर से बताया गया कि ट्राली बैग में रखकर फेंका गया एक शव तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव में मिला है। उधर शाम को एडीशनल एसपी अरविंद वर्मा, सीओ सिटी संजय रेड्डी, स्वाट टीम के प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ देर रात तक परिजनों से पूछताछ करते रहे।

8 of 9
ट्रॉली बैग में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
सुबह ट्राली बैग मिलने के बाद गांव में फैल गई सनसनी
गेहूं की कटाई कराने कंबाइन मशीन लेकर गए किसान खेत में पड़ा ट्रॉली बैग देखकर आवक रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। गांव वाले गेहूं के खेत में पहुंचने लगे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे थानेदार ने मामले की गंभीरता को भांप कर तत्काल विभाग के आला अफसरों को सूचना दी और ट्रॉली बैग के आसपास बैरिकेटिंग करा दी। सूचना पर एएसपी मौके पा पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में ट्रॉली बैग खोला गया तो उसमें से एक युवक की लाश निकली। वहां मौजूद लोग लाश मिलने पर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे।

 
विज्ञापन

9 of 9
अपनी नानी और मौसी के साथ नौशाद की बेटी - फोटो : अमर उजाला
युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- विक्रांत वीर, एसपी देवरिया

यह भी पढ़ें: UP: 'हाथ-पैर तोड़े, एड़ी की हड्डी...', ममता ने नाबालिग बेटे संग पति को पीट-पीटकर मारा, पत्नी ने खुद बताई वजह



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें