फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महराजगंज और कुशीनगर में डेल्टा ने ढाया था कहर, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tue, 27 Jul 2021 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान महराजगंज और कुशीनगर जिलों में भी डेल्टा वैरिएंट ने ही अधिक लोगों को चपेट में लिया था। आरएमआरसी की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 38 मरीजों के नमूनों में से 27 में डेल्टा की पुष्टि हुई है। आठ में डेल्टा प्लस और तीन में कप्पा वैरिएंट मिला है। इनमें से डेल्टा के केवल एक मरीज की मौत हुई है। अन्य लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पूर्वांचल में डेल्टा वैरिएंट ने ही अधिक संक्रमण फैलाया था।  

जानकारी के मुताबिक, मार्च से मई माह में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) ने कोरोना के वैरिएंट को जानने के लिए महाराजगंज और कुशीनगर के 43 मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेसिंग की जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलाजी (एनआईवी) पुणे भेजे थे। इनमें से 38 नमूनों की रिपोर्ट एनआईवी ने जारी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार आठ मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है। इनमें से छह महराजगंज (27 से 56 साल) और दो कुशीनगर (15 व 17 साल) के हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 5
डेल्टा वेरिएंट - फोटो : पीटीआई
इसके अलावा महाराजगंज के ही 17 मरीजों में डेल्टा और तीन में कप्पा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं, कुशीनगर के नौ और गोरखपुर के एक मरीज में डेल्टा वैरिएंट मिला है। इनमें डेल्टा से पीड़ित एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक कुशीनगर का रहने वाला था। इसके अलावा सभी मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीजों को होना पड़ा था भर्ती
बताया जा रहा है कि जिन आठ मरीजों में डेल्टा प्लस मिला है। उन्हें गंभीर हाल में इलाज के लिए निजी और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती होना पड़ा था। इन मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत सांस लेने में हुई थी, लेकिन समय रहते इलाज शुरू हुआ इस वजह से इनकी जान बच गई। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर इनके इलाज में एक से दो दिनों की देरी होती तो बचा पाना मुश्किल था।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस - फोटो : iStock
तीन किशोरों में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट
कुशीनगर के तीन मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है। इनकी उम्र 15 और 17 साल है। दोनों मरीजों को गंभीर हाल में निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। दोनों मरीजों की सीटी वैल्यू 25 से कम थी। इस वजह से यह बेहद गंभीर श्रेणी में थे।

25 से कम सीटी वैल्यू के मरीजों का भेजा गया था सैंपल
डॉ हीरावती ने बताया कि गंभीर मरीजों के ही सैंपल भेजे गए थे। सभी की सीटी वैल्यू 25 से कम थी। सीटी वैल्यू कम होने पर मरीजों के शरीर में संक्रमण का असर ज्यादा रहता है। उनके फेफड़े पर संक्रमण का असर सबसे अधिक होता है।  

 

4 of 5
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : iStock
किसी को नहीं लगी थी वैक्सीन
डॉ हीरावती ने बताया कि जिन मरीजों में डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट मिले हैं, उनमें किसी को भी उस वक्त वैक्सीन नहीं लगी थी। उस वक्त केवल हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जा रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay
सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट डेल्टा का मिला
सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट डेल्टा वैरिएंट का मिला है। महराजगंज के 65.38 प्रतिशत लोगों में डेल्टा, 23.08 प्रतिशत लोगों में डेल्टा प्लस और 11.54 में कप्पा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसी तरह कुशीनगर में 81.82 प्रतिशत लोगों में डेल्टा, 18.18 प्रतिशत लोगों में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है।

आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक डॉ हीरावती ने कहा कि एनआइवी पुणे से 38 मरीजों की रिपोर्ट मिली है। इसमें डेल्टा से पीड़ित एक बुजुर्ग की मौत हुई है, जबकि डेल्टा प्लस और डेल्टा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कप्पा से पीड़ितों की तलाश की जा रही है। इन मरीजों पर निगाह रखी जाएगी। उनके स्वास्थ्य के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें