बैंक लूटने की कोशिश करता शख्स।
- फोटो : अमर उजाला।
होम लोन का किस्त नहीं चुका पा रहा था
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक दवा कंपनी में एमआर का काम करता है। वह बड़ी कंपनी से दवा लेकर छोटी कंपनी को देता है। आरोपी जलालुद्दीन पर एक होम लोन का 30 लाख और दवा कंपनी के करीब 10 लाख रुपये बाकी हैं। उसकी सेलरी 40 हजार मासिक है। जबकि, उसके होम लोन की ही किस्त 30 हजार मासिक है। वह लोन नहीं चुका पा रहा था, जिसके बाद उसने बंधन बैंक में डकैती की योजना बनाई।
सुबह की रेकी फिर वारदात की कोशिश
आरोपी ने सुबह बैंक में जाकर रेकी की, फिर शाम को लूटने पहुंच गया। आरोपी जलालुद्दीन उसी बैंक का खाताधारक भी है।