गोरखपुर में सुमेर सागर राम जानकी मंदिर में श्री श्याम प्रभु एवं श्री राणी दादी ट्रस्ट की ओर से श्री श्याम फागुनोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. केशव सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं को समानता का अधिकार है। हमें नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। जिसमें महिलाएं सामाजिक कार्य में आगे आकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएं। स्वयंसेवक कमलेश यादव ने कहा कि आज की महिलाएं आत्म निर्भर है, समाज और देश के विकास के लिए बड़ा योगदान दे रही हैं। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि महिलाओं का सम्मान करें। सृष्टि यादव ने कहा कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर आदर्श बर्नवाल, अमित कुमार गिरी, अतुल कुमार, नितेश, सौरभ चौधरी, राममिलन दूबे, अंशु मिश्रा, सृष्टि यादव, मनीषा साहनी, नंन्दिता चौरसिया आदि उपस्थिति थे।
विज्ञापन
3 of 7
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) गीडा में चल रहे वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन वॉलीबाल में इंजीनियरिंग टीम, क्रिकेट में डिप्लोमा और फुटबाल में फार्मेसी ने बाजी मारी है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सहजनवां तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने खिलाड़ियाें से परिचय हासिल कर किया। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
इसलिए मानव जीवन में स्वस्थ रहना बहुत ही महत्वपूर्ण है। पुरस्कार वितरण समारोह में चेयरमैन डॉ. आरए अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके अच्छे प्रदर्शन और सफल कैरियर के लिए प्रेरणा प्रदान करेगा। निदेशक प्रो. एचएन सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर निदेशक (प्रशासन) दीपक अग्रवाल, वित्त अधिकारी अंकित दोचानियां, प्रो. जेपी गुप्ता, प्रो. एनपी शुक्ला, डॉ. डीके द्विवेदी, डॉ. लतेंद्र श्रीवास्तव, सच्चिदानंद जायसवाल, एसवी लाल, संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
4 of 7
कुलपति ने किया प्रशासनिक भवन व महिला छात्रावास का भूमिपूजन।
- फोटो : अमर उजाला
मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में नए प्रशासनिक भवन और 210 बेड के महिला छात्रावास के निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन हुआ। कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने निर्माण स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
शासन ने नए प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 12.05 करोड़ रुपये जबकि नए महिला छात्रावास के लिए 7.84 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। सरकार ने इन दोनों परियोजनाओं की प्रथम किश्त के रूप में एमएमएमयूटी को वित्तीय वर्ष 2019-20 में 6.99 करोड़ रुपये अवमुक्त किया है। निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद् को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। दो वर्षों में नया प्रशासनिक भवन और महिला छात्रावास बनकर तैयार हो जाएगा।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. जीउत सिंह, अभियंता अमित शंकर, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. गोविंद पांडेय, संपर्क अधिकारी डॉ अभिजित मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
स्कूलों की छुट्टी से पहले होली खेलतीं सेंट एंड्रयूज कालेज की छात्राएं।
विज्ञापन
6 of 7
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में ‘कोरोना वायरस: संक्रमण, लक्षण, कारण, बचाव एवं निवारण’ पर सेमिनार आयोजित किया गया।
एम्स में बॉयोमाड्यूल एग्जीविशन के तहत लगी प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
एम्स में बॉयोमाड्यूल एग्जीविशन के तहत छात्रों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें अलग-अलग विभागों के छात्रों ने एनिमिया, एचआईवी, सिंड्रोम, मोटापा और मेटल टॉक्सिसिटी के मॉडल बनाते हुए उसके इलाज के बारे में बताया। एम्स के डायरेक्टर डॉ. संजीव मिश्रा और डिप्टी डायरेक्टर अश्वनी मोहोर ने मॉडल का निरीक्षण किया और बेहतर मॉडल बनाने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
शिक्षा की पद्धति में बदलाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पिछले डेढ़ माह से एम्स के 50 छात्रों का ग्रुप अलग-अलग विषयों पर मॉडल बना रहा था। शुक्रवार को छात्रों की टीम ने मॉडल की प्रस्तुति एम्स में की, जिसका विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया। हेवी मेटल टॉक्सिसिटी की प्रस्तुति सबसे शानदार रही। इसके लिए टीम की छात्रा अनुप्रिया छात्र अपूर्व सक्सेना, अमन पटेल, अमित कुमार चौधरी और शंशाक शेखर को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे स्थान पर एड्स का मॉडल रहा। इसके लिए भानु प्रताप सिंह, भव्या सिंह, अमिना आजमी, ज्ञान प्रकाश भारती, दिव्या मिश्रा को सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर ओबेसिटी का मॉडल रहा। इसमें रोनेक वहाल, रिया सिंह, रोहित स्वरूप, रवि शरण और रिषिता आनंद की टीम रही। मौके पर आर्थोपेडिक्स के डॉ. अजय भारती, डॉ. महिमा मित्तल, डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी, डॉ. अमरदीप कौर, डॉ. मोहन राय, डॉ. अमित रंजन, डॉ. एचएस जोशी आदि आदि मौजूद रहे।