गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को लोग बड़ी संख्या में खिचड़ी मेले को देखने के लिए पहुंचे। खिचड़ी मेला के कारण लोग बड़ी तादाद में मंदिर पहुंचकर मेले का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Gorakhnath
- फोटो : अमर उजाला।
यहां लगने वाले खिचड़ी मेले में एक जनवरी से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहुंचे हुए लोगों ने पहले बाबा गोरखनाथ का दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया फिर उन्होंने मेला परिसर में पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
3 of 5
Gorakhnath
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान मौत का कुआं, ब्रेकडांस झूले, ड्रैगन झूले आदि का लोगों ने आनंद लिया। मेले का खास स्टूडियो भी सजाया जा चुका है। सोलंबो, टोरा-टोरा और कठघोड़वा जैसे झूले भी लगाए गए हैं।
4 of 5
Gorakhnath
- फोटो : अमर उजाला।
मेले की खास पहचान खजला की दुकानें भी सज चुकी हैं। खानपान और घरेलू सामान की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी भी की।
अचानक मौसम में हुए बदलाव का श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं दिखा, मंदिर में परिसर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। यहां लोग खास तौर पर भीम सरोवर के पास मौज-मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।