कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शुक्रवार को गोरखपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर मारामारी मच गई। खजनी के गणेश इंटर कॉलेज कटघर में वैक्सीन लगवाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खजनी एसडीएम पवन कुमार व कोतवाल अजय कुमार मौर्य मौके पर पहुंच गए।
गणेश इंटर कॉलेज कटघर में आशा बहू राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव पहुंचकर हंगामा करने लगीं। उनकी मांग थी कि जिस तरह पहले वैक्सीन गांव- गांव लगता था वैसे ही होना चाहिए, नहीं तो हम आशा बहुएं धरना प्रदर्शन करेंगे। कटघर इंटर कॉलेज में सुबह 5:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक लगभग 3500 से 4000 के बीच में महिला पुरुष की भीड़ इकट्ठा हो गई। 1400 लोगों को टीका लगने के लिए वैक्सीन उपस्थित था। लेकिन हंगामे के बीच एसडीएम पवन कुमार पहुंचकर वैक्सीन लगाना बंद करा दिए। एसडीएम ने कहा भीड़ अत्यधिक हो जाने के कारण टीकाकरण बंद कराया जा रहा है। अब भीड़ इकट्ठा ना हो इसलिए गांव- गांव टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बने केंद्रों पर मारामारी मची रही। कहीं चिकित्सक से दुर्व्यवहार किया गया तो कहीं भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। टीका केंद्रों से बड़ी बड़ी संख्या में में लोगों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
कुछ जगह सप्ताह भर से वैक्सीन नहीं पहुंची है। चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी सरदारनगर में वैक्सीन नहीं पहुंची, जबकि करीब दो हजार लोगों की भीड़ सुबह ही पहुंच चुकी थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी हरिओम पांडेय ने बताया कि जब लोगों को वैक्सीन उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई तो कुछ शरारती तत्वों ने उनके साथ बद्तमीजी करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को गाली देना शुरू कर दिए।
4 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
हरनही प्रतिनिधि के अनुसार खजनी क्षेत्र के गणेश इंटर कॉलेज कटघर में बारिश होने से धक्का-मुक्की के चलते कुछ महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं को चोट आई।
कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक केंद्र बासूडिहां में 619 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुई। स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी।