फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आक्रोश रैली : एक होकर सड़क पर उतरे... बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का किया विरोध- देखे तस्वीरें

Thu, 12 Dec 2024 01:03 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जन आक्रोश रैली : मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हिंदू व सिख समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटना क्षुब्द करने वाला है।
विज्ञापन
1 of 14
मुख्य अतिथि गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को एमपी इंटर काॅलेज के मैदान से जन आक्रोश रैली निकाली गई।
विज्ञापन

2 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
इसमें हिंदू संगठनों, भाजपा, अधिवक्ता और विभिन्न व्यापारी संगठनों से जुड़े व्यापारी गोलघर, घंटाघर, अलीनगर सहित कई बाजारों में स्वत: दुकानें बंद कर रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
भारत माता के जयकारों के साथ परिसर से निकल कर रैली में भारी भीड़ कमिश्नर कार्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा गया।

 

4 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व एमपी इंटर कॉलेज में सभा भी हुई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हिंदू व सिख समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

5 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटना क्षुब्द करने वाला है। हिंदू महिलाओं के साथ दिन दहाड़े आपत्तिजनक घटनाएं हो रही हैं और धर्म परिवर्तन करवाया जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
हिंदू नौकरी पेशा वाले लोगों से जबरदस्ती इस्तीफा लिए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षो से बांग्लादेश में हिंदू की संख्या निरंतर कम हो रही रही है जो चिंता का विषय है।
 
विज्ञापन

7 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हम सबको एकजुट रहना है। बांग्लादेश की सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

8 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सह विभाग संघ चालक आत्मा सिंह, विश्व हिंदू परिषद से दुर्गेश त्रिपाठी, भाजपा एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, रामकृष्ण मिशन से दिव्य चेतन ब्रह्मकुमारी प्रणय कुमार, भारत सेवा आश्रम से निश्रेश्यानंद,गायत्री परिवार से जेबी राय, किन्नर अखाड़ा से कनकेश्वरी नंद गिरी, सिख समाज से जगनैन सिंह नीटू, इस्कॉन से ऋषभ, सिंधी समाज से नरेश करमचंदानी आदि ने भी अपने विचार रखे।

9 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
जुलूस निकाल रैली स्थल पर पहुंचे व्यापारी
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी घंटाघर में दुकानें बंद कर एमपी इंटर कॉलेज पहुंचे और रैली में शामिल हुए।
 

10 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अमित टिबड़ेवाल, जितेंद्र कुमार शुक्ल, संजीव जैन, सौरभ केडिया आदि ने व्यापारियों ने सभास्थल पर जाकर समर्थन दिया।

11 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
वहीं, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि आज हम सब एक जुट हैं और हमेशा रहेंगे।

12 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
चेंबर आफ ट्रेडर्स साहबगंज के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने कहा कि घोर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

13 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
भारत माता व रानी लक्ष्मी बाई के रूप में दिखीं नारी शक्ति
कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच के सामने भारतीय परिधान में सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्राएं नारी शक्ति के रूप में दिखीं।
विज्ञापन

14 of 14
जन आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला
इन छात्राओं में कोई भारत माता के रूप में दिखाई दे रहा था तो कोई हाथ में तलवार लिए रानी लक्ष्मी बाई का रूप धारण किए हुए यह संदेश दे रही थी कि हम कमजोर नहीं हैं, हमें कमजोर समझने की भूल न की जाए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें