फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवधनी हत्याकांड: बेटा बोला-CM योगी ने किया आश्वस्त...'आरोपियों पर होगी कार्रवाई', अब जगी है उम्मीद

Wed, 11 Dec 2024 10:38 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

'अब थोड़ी उम्मीद जगी है। अभी तक ऐसा लग रहा था कि कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है'। यह बातें शिवधनी के बड़े बेटे विकास निषाद ने बताई। लखनऊ में रविवार को विकास निषाद, बड़ी बहन सुमन निषाद, चाचा शिव कुमार और छोटी बहन पूनम के साथ मुख्यमंत्री ने मुलाकात की थी।
विज्ञापन
1 of 9
सीएम से मुलाकात करते रामधनी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री बोले हैं कि पिता के हत्यारोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छोटी बहन सुमन की शादी के लिए भी मदद करने का आश्वासन दिया। जो छप्पर आरोपियों ने जलाया था, उसे तत्काल बनवाने का डीएम को आदेश भी दिए हैं
विज्ञापन

2 of 9
शिवधनी के परिवार को 5 लाख रुपये का चेक देते चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
अब थोड़ी उम्मीद जगी है। अभी तक ऐसा लग रहा था कि कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है। यह बातें शिवधनी के बड़े बेटे विकास निषाद ने बताई।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन

3 of 9
मृतक का घर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में रविवार को विकास निषाद, बड़ी बहन सुमन निषाद, चाचा शिव कुमार और छोटी बहन पूनम के साथ मुख्यमंत्री ने मुलाकात की थी। यहां आने पर वह काफी आश्वस्त हैं। विकास ने बताया कि पिता को बचाने में मां हेमलता के हाथ में गोली लगी थी।

4 of 9
घटना के बाद रोत-बिलखते शिवधनी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने अपनी आंखों के सामने सारी घटना देखी थी। इस वजह से वह सदमे में हैं। डॉक्टर ने उनसे बहुत अधिक बातचीत करने से मना किया है। पिता को आखिरी समय वह देख नहीं सकी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
मृतक शिवधनी निषाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गीडा के अमटौरा गांव में शिवधनी की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद से ही लोगों में दहशत है। शाम होते ही लोग घरों में चले जा रहे हैं। नेताओं की चहलकदमी बढ़ने से अगल बगल के लोग भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
मृत शिवधनी यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण इस घटना से जुड़ी किसी भी तरह की बातें करने से कतरा रहे हैं। अमटौरा गांव में सात परिवार निषाद के हैं और पांच परिवार क्षत्रिय हैं। पूरे गांव में दिन रात पुलिस के बूटों की आवाज गूंज रही है।
विज्ञापन

7 of 9
आग में जलकर राख छप्पर - फोटो : अमर उजाला
शिवधनी और आरोपी दोनों घरों के बाहर पुलिस का पहरा लगा है।
 

8 of 9
आग में जला छप्पर - फोटो : अमर उजाला
पांच पर नामजद हत्या का केस, हिरासत में एक
अमटौरा गांव में तीन दिसंबर को घर पर चढ़कर शिवधनी निषाद को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र अभिषेक की तहरीर पर शशि शंकर उर्फ पिकलू सिंह, एटम सिंह पुत्र पटेश्वरी सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह पुत्र विद्या सिंह, सचिन सिंह पुत्र दिवंगत भुनेश्वर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। घटना के दूसरे दिन शशि शंकर उर्फ पिकलू सिंह को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
 
विज्ञापन

9 of 9
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला
गांव में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस की तैनाती की गई है। इस केस में जांच चल रही है। । साक्ष्य के आधार पर जो भी दोषी होगा उसपर सख्त कार्रवाई होगी: जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें