गोरखपुर मंडल के किसी जिले में अपराध करने वाले बदमाश अब अपनी संपत्ति नहीं बचा पाएंगे। हर जिले की पुलिस बदमाशों के अपराधों की फेहरिस्त साझा कर गैंगस्टर के तहत संपत्ति को कुर्क कराएगी।
मसलन, गोरखपुर निवासी बदमाश ने देवरिया में अपराध किया तो उसके गोरखपुर जिले की संपत्ति पर प्रशासनिक बुलडोजर चलेगा। इसे लेकर डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ ने आदेश जारी कर दिया है। रेंज के चारों जिले (गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया) की पुलिस आपसी सामंजस्य से बदमाशों की सूची तैयार भी कर रही है।