फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति ने सोते समय पार की हैवानियत की सारी हदें, रात में ही थाने पहुंच गई पत्नी

Sat, 13 Mar 2021 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पति पत्नी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। मामला सहजनवां इलाके के एक गांव का है। जहां महिला ने पति पर अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाने का केस दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला
पति की हरकतों से क्षुब्ध महिला बुधवार रात में ही महिला थाने पहुंची थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पति फरार हो गया है। महिला का आरोप है कि पिछले कई साल से इसी तरह उसकी मर्जी के खिलाफ वह शारीरिक शोषण कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि बुधवार को उसके पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे परेशान होकर उसने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
जानकारी के मुताबिक, महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह पति से काफी दिनों से परेशान है। कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकिन पति जब उसके पास आता है तो अप्राकृतिक तरीके से ही संबंध बनाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार की शाम को वह आया और मना करने के बावजूद उसने अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाए। महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सहजनवां संजय मिश्रा का कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें