अस्पताल में भर्ती डेलसिया व मृत डेविना की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
इसलिए पुलिस को लूट के लिए वारदात पर यकीन नहीं
लूट को खारिज करने की पुलिस के पास कई वजह हैं। पहला तो यह कि कोई भी सामान लूटा नहीं गया। पर्स, पैसा, सोने की चेन और मोबाइल फोन सब सुरक्षित है। दूसरा, जिस तरह से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, उसका मकसद लूटना नहीं हर हाल में मौत के घाट उतारना नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि हमलावर सिर्फ डेविना की हत्या के इरादे से ही आए थे। वजह क्या है, पुलिस को यह गुत्थी सुलझानी है। मोटिव साफ होते ही, वारदात का सारा ताना-बाना खुल जाएगा।