फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें कैसे बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में की वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग से सहम गए लोग

Wed, 23 Sep 2020 09:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 9
घटना स्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी, बीच सड़क पर हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला।
अरे भईया! कहां हैं, मोहद्दीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही है। लगता है एक आदमी को मार भी डाले हैं। जल्दी आइए। हमने तो अपनी दुकान भी बंद कर दी है। यह बोल, मोहद्दीपुर में आरकेवीके के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले योगेश के थे। अपने भाई सदानंद को फोन कर उन्होंने यह जानकारी दी तो वह भी मोहद्दीपुर की ओर भाग चले। उन्हें लगा कि उनके ही भाई के साथ कोई घटना हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की पूरी तस्वीर...
 
विज्ञापन

2 of 9
सीसी टीवी देखती पुलिस व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला।
यह बातचीत एक बानगी भर है कि किस तरह से बदमाशों की गोलीबारी से आम लोग दहशत में आ गए थे। उधर, देवरिया बाईपास पर भी भगदड़ का माहौल हो गया था। कई लोग दुकानों में दुबक गए थे, कई दुकानदार शटर गिराकर पुलिस के आने का इंतजार करने लगे थे। थोड़ी देर बाद ही मोहद्दीपुर में भी यही हाल हुआ। वहां भी बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और फिर एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। करीब चार किलोमीटर तक बदमाशों ने इस तरह से दौड़ाकर गोली मारी, जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो। इस दौरान कई राहगीर खुद ही गाड़ी किनारे कर अपनी जान बचाने के लिए दुबक गए।

 
विज्ञापन

3 of 9
सीसी टीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला।
प्रॉपर्टी के विवाद में मारी गई है गोली
खोराबार के रहने वाले सिपाही पुत्र से जितेंद्र का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि खोराबार इलाके में स्थित एक जमीन को दोनों ही खरीदना चाहते हैं। दो दिन पहले भी दोनों गुटों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। सोमवार की घटना इसी विवाद की उपज है। हालांकि नामजद तहरीर में जितेंद्र के साथी ने सिपाही पुत्र का नाम नहीं दिया है मगर घटना के बाद दिए गए बयान में जितेंद्र ने सिपाही पुत्र का नाम लिया था। इसके आधार पर दबिश देकर पुलिस ने उसके घर से एक रिश्तेदार को उठाया है।

 

4 of 9
घटना स्थल की जांच करते एसएसपी जोगेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
...और यह दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस को जितेंद्र के साथी प्रवीण राय ने तहरीर दी है। कैंट इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय के मुताबिक प्रवीण की तहरीर पर शुभम उर्फ सिंघाड़ा और प्रज्जवल उर्फ उज्जवल के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस में बताया गया है कि दो युवक आए और मोहद्दीपुर के पास घेरकर जितेंद्र को गोली मार दी। प्रवीण ने पुलिस को बताया है कि किसी तरह से वह मौके से जान बचाकर भाग सका।

 
विज्ञापन

5 of 9
गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिसवालों के परिजनों पर भी संदेह
पुलिस को मौके पर जो बाइक मिली है, वह आवास विकास कॉलोनी कूड़ाघाट निवासी एक दरोगा की है। माना जा रहा है कि उनका लड़का मौके पर गया था। इसके अलावा, दूसरा नाम खोराबार के एक युवक का आ रहा है, उसके पिता भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जिस युवक पर संदेह है, वह इसके पहले छेड़खानी, जानलेवा हमले के कई मामलों में जेल की सजा काट चुका है। एक बार फिर उसका नाम आने के बाद पुलिस ने दबिश भी दी है, मगर वह घर पर नहीं मिला।

 
विज्ञापन

6 of 9
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
दोनों ओर से चली है गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो विशुनपुरा गांव का मोड़ हो या फिर मोहद्दीपुर दोनों ही जगहों पर दोनों तरफ से फायरिंग हुई है। पुलिस को खोखे भी मिले है।

कार में सवार युवकों की तलाश में पुलिस
कार सवार युवक कौन थे, इसकी भी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने अपने कुछ साथियों को भी बुलाया था। साफ है कि वे आसपास के इलाके में ही रहते होंगे। क्योंकि चंद मिनट में ही घटना स्थल पर दूर से आ पाना संभव नहीं हो सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 9
सीसी टीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला।
आसपास के सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
पुलिस कूड़ाघाट से लेकर मोहद्दीपुर तक लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है। कुछ जगह के कैमरों में घटना की तस्वीरें मिल भी गई हैं, लेकिन चेहरा बहुत साफ नहीं होने से अन्य कैमरों की तलाश है। खबर है कि पुलिस ने कई बदमाशों की शिनाख्त भी कर ली है।

जांच में हर पहलू खंगाल रहे
पुलिस ने शाहपुर में शिक्षिका की हत्या और उसकी बेटी के घायल होने वाली घटना की तरह ही इस मामले में भी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। लेकिन जांच अभी जारी है। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

8 of 9
गोली का खोखा दिखाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस को यकीन नहीं, जांच जारी
पुलिस ने शाहपुर में शिक्षिका की हत्या और उसकी बेटी के घायल होने वाली घटना की तरह ही इस मामले में भी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया किया है। लेकिन पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस अपने हिसाब से मामले के तह तक पहुंचाना चाहती है ताकि इस तरह की वारदात दोबारा ना होना पाए।
विज्ञापन

9 of 9
मौके पर लावारिस मिली बाइक और गाड़ी का टूटा हुआ बंपर मिला। - फोटो : अमर उजाला।
मौके से छह खोखे, एक बाइक मिली
एक बुजुर्ग चश्मदीद दुकानदार ने कहा कि उनकी आंखों के सामने 80 के दशक का वही मंजर ताजा हो गया, जब शहर की सड़कों पर गैंगवार में इस तरह की फायरिंग आम बात थी। खैर, मौके पर पहुंचे एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने चौतरफा नाकाबंदी कराकर मौका-ए-वारदात की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को दो जगहों से छह खोखे मिले हैं। एक लावारिस बाइक भी मिली है, जो एक दरोगा के नाम से पंजीकृत है। पुलिस, इस मामले में दरोगा के रिश्तेदार समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें