सीसी टीवी देखती पुलिस व अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना की देनी ही होगी पुलिस को सूचना, नहीं तो दर्ज होगा केस
एसएसपी ने सभी थानेदारों को आदेश दिए हैं कि वे अपने इलाके के दुकानदारों और रेस्त्रां, ढाबा संचालकों से संपर्क करें। उन्हें बताएं कि घटना की सूचना पुलिस को जरूर दें। एसएसपी ने साफ कर दिया है कि यह नहीं चलेगा कि किसी भी दुकान, होटल में कोई घटना हो और पुलिस को सूचना न दी जाए। अगर ऐसा सामने आया तो संबंधित होटल संचालक, प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।