फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहब्बत' को मौत देना चाहता था सिरफिरा आशिक, खुद को मार ली थी गोली, अब हत्या का केस दर्ज

Fri, 13 Mar 2020 12:43 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
बीते एक सप्ताह पहले गुलरिहा इलाके के टिकरिया गांव में संजीव जायसवाल (25) की गोली लगने से मौत के प्रकरण में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अब हत्या का केस दर्ज किया है। मृत संजीव के पिता की तहरीर पर पुलिस ने टिकरिया में ननिहाल आई युवती के दो भाइयों मंगेश, सुधीर और अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआती जांच और परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने तब इसे एकतरफा प्यार में खुदकुशी का मामला बताया था।
विज्ञापन

2 of 5
रोते बिलखते परिजन। file - फोटो : अमर उजाला।
बेलीपार के महावीर छपरा चिरिया निवासी राजेश जायसवाल की तहरीर पर दर्ज केस के मुताबिक, 6 मार्च की सुबह उनका बेटा संजीव जायसवाल युवती का फोन आने पर घर से निकल गया था। संजीव उसके ननिहाल टिकरिया गांव पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे उसके दोनों भाई मंगेश और सुधीर ने एक अन्य साथी की मदद से उसकी कनपटी में गोली मार दी। संजीव की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। (इनसेट में मृतक संजीव) - फोटो : अमर उजाला
तब पुलिस को यह घटना बताई गई थी
पुलिस की शुरूआती जांच में जो घटना बताई गई थी, उसके अनुसार, बेलीपार इलाके के महावीर छपरा चिरिया निवासी राजेश जायसवाल का बेटा संजीव सूरत में रहकर कढ़ाई का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह अपने मौसा की बहन की बेटी से प्यार करता था।

4 of 5
gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी, लेकिन घरवालों ने युवती की शादी घुघली, महराजगंज में तय कर दी। बीते तीन मार्च को मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए संजीव सूरत से घर आया तो उसे यह बात पता चली कि 28 मार्च को युवती की सगाई होने वाली है। 6 मार्च को वह युवती के ननिहाल टिकरिया गांव पहुंच गया। युवती भी वहां आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटे की मौत की खबर सुनकर रोती मां। - फोटो : अमर उजाला।
अचानक घर में घुसकर संजीव ने युवती पर गोली चलाई। वह बच गई तो संजीव ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में यह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था लेकिन बाद में पिता ने हत्या की तहरीर दी थी। गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों व फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें