MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
मोहल्ले के लोगों ने परेशान होकर सोमवार की रात 9.30 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक मनीषा सिंह महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं। उनके साथ कोतवाली पुलिस भी थी। पुलिस ने जब कमरे का ताला खोलने के लिए कहा तो बताया गया कि चाबी नहीं है। पुलिस ने जब ताला तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर वह भी दंग रह गई। कमरे में दो पुरुष, चार महिलाएं एवं दो बच्चे मिले। इसके अलावा भारी संख्या में अश्लील साहित्य एवं सामग्री बरामद हुई। कमरे से कई लड़कियों की तस्वीरें, मोबाइल फोन, कास्मेटिक के सामान भी मिले हैं।