मृतक व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला।
मीनाक्षी बताती हैं कि बड़े अरमानों से पति ने बेटे का नाम रखा था। बाहर जाने पर भी बेटे से बात किए बिना नहीं रहते थे। सोमवार रात में भी बेटे से उनकी बात हुई थी, लेकिन किसे पता था यह बातचीत आखिरी होगी। वहीं, बेटा पिता को खोजने के साथ बार-बार यह भी बोल रहा था कि मम्मी घर चलो, पापा आ गए होंगे। बेटे को देखने के बाद वहां पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं थीं।