फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, कड़ाके की ठंड से परेशान रहे शहरवासी

Mon, 25 Jan 2021 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोहरे और ठंड का सितम सोमवार को भी जारी रहा। सुबह घने कोहरे के साथ हुई। वहीं दिन चढ़ने के साथ कोहरा तो छंटा लेकिन धूप न निकलने के कारण ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
सुबह इतना घना कोहरा था कि करीब की चीजें भी नहीं दिख पा रहीं थीं। सड़कों पर लोग लाइट जलाकर वाहन चला रहे थे। वहीं कड़ाके की ठंड के कारण गर्म कपड़ों में भी लोग ठिठुरते रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाकर हाथ तापे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पिछले तीन दिनों से चल रही उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवा के कारण मैदानी इलाके में भी ठंड काफी बढ़ गई है। इसका प्रभाव एक से दो दिन रहने के आसार हैं।

4 of 5
ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि दरअसल कई दिन पहले कैस्पियन सागर और अरल सागर से उठी प्राकृतिक हलचल के छोटे-छोटे टुकड़े उत्तर के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हैं। जिसके कारण ठंडी हवाओं का मूवमेंट निचले इलाकों की तरफ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
कृषि विज्ञान केंद्र, बेलीपार के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. नितीश कुमार पांडेय का कहना है कि इसका असर एक से दो दिन तक रहने की संभावना है। खासकर आज जनपद में ठंड से राहत के आसार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें