लखनऊ में रणजीत बच्चन की हत्या की जांच में अब तक कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। गोरखपुर पुलिस की मदद से लखनऊ पुलिस इस घटना को पर्दाफाश करने के करीब पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले शूटर मुंबई फरार हो गए। जहां से उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया। हत्याकांड में बच्चन की एक पत्नी की भूमिका भी संदेह के दायरे में है, जिससे पूछताछ जारी है।