फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन के झगड़े में पिता की पिटाई से मौत, जलती चिता की आग बुझाकर पुलिस ने शव को उठाया

Fri, 06 Nov 2020 08:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिपराइच इलाके के उसका गांव में बुधवार की रात रुपये के विवाद में भाई बहन में मारपीट हो गई। बीच ही बचाव को आए पिता की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 7
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मारपीट के दौरान किसके डंडे से पिता की मौत हुई है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं भाई-बहन को भी चोट आई है, बहन की नाजुक हालत होने पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दोनों ही एक दूसरे पर पिता की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मां ने गन्ने के खेत में छिपकर जान बचाई है मगर वह इस पूरे प्रकरण पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घटना के बाद शव की अंत्येष्टि की तैयारी करके आग भी लगा दी गई थी लेकिन इसी बीच जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई और चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

4 of 7
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, मृतक 70 वर्षीय प्रमोद सिंह किसान थे और खेत में मकान बनवाकर रहते थे। एकलौता बेटा जितेंद्र सिंह भी साथ में ही रहता है। बुधवार की रात 9 बजे बेटा जितेंद्र सिंह घर लौटा था। उसका पिता से चार हजार रुपये को लेकर विवाद हो गया। बहन रागिनी भी बीच में आ गई। फिर बहन रागिनी और भाई जितेंद्र में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
दोनों ने एक दूसरे पर डंडे से हमला किया और सिर फट गया। यह देखकर बुजुर्ग पिता बीच बचाव को आए कि उनके सिर पर भी डंडे लग गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उस समय मां कलावती भागकर जान बचाई थी। बताया जा रहा है कि बेटे ने उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा लिया था। डॉक्टरों ने प्रमोद की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन उनकी मौत हो गई। इसके बाद बेटा फरार हो गया था और शव को गुरुवार की सुबह आग लगा दी गई थी लेकिन इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चिता से शव को कब्जे में ले लिया। थानेदार अनिल कुमार उपाध्याय  ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भाई-बहन दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
चार बच्चों का पिता थे प्रमोद
प्रमोद सिंह चार बच्चों के पिता थे। जितेंद्र एकलौता बेटा है और नशे का आदी है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर ही शराब के लिए रुपये को लेकर पिता से विवाद करता था। प्रमोद सिंह की तीन बेटियां वह एक बेटा है। दो बड़ी बेटी रीता व पूनम की शादी हो चुकी है।
 
पापा ही बाबा को दौड़ाकर मार रहे थे
घर में मौजूद नाती आर्यन सिंह व नतिनी रिया सिंह ने बताया कि बाबा को पापा ने खेत में दौड़ा दौड़ा कर मार रहे थे। खेत में बाबा का गिरा हुआ खून भी दोनों बच्चों ने दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें