फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत उल्लाह को 'नवाब' के नाम से जानती थी पुलिस, सीसीटीवी कैमरे से खुलेगा हत्या का राज

Mon, 24 Feb 2020 11:08 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत उल्लाह वारसी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी को कैंट पुलिस नवाब के नाम से ही जानती थी। मुकदमे के सिलसिले में वह अक्सर कैंट थाने आते थे। थाने के सभी पुलिसवाले उन्हें अच्छी तरह से जानते थे। सितंबर 2017 में उन्होंने 1.95 करोड़ के रुपये हड़पने का आरोप लगाकर अनिल सोनकर पर अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया था। वहीं, गोरखनाथ निवासी इमामुद्दीन पर रुस्तमपुर स्थित एक जमीन को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, नुसरत उल्लाह स्वभाव के बहुत ही सरल थे।
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत उल्लाह। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
राजघाट इलाके के बनकटी चक के पास आवास में शनिवार रात घुसकर शहर के पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी उर्फ अफसर (56) की हत्या के मामले में रविवार को दो आरोपितों को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई। नुसरत उल्लाह की बेटी ने तहरीर देकर दोनों पर रकम के लेनदेन और प्रापर्टी विवाद में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उधर, तहकीकात में जुटी पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रापर्टी विवाद के अलावा अनैतिक संबंध के एंगल पर भी जांच करते हुए घर के पास की दो महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। खबर है कि मृत शख्स की दूसरी बीवी के भतीजे और उसके साले से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत की हत्या के बाद घर के बाहर खड़े लोग(इनसेट में नुसरत उल्लाह वारसी की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक  नुसरत उल्लाह की बेटी अनमता ने तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर मोहल्ला (मुखीजा गली) निवासी अनिल सोनकर और रसूलपुर, गोरखनाथ निवासी इमामुद्दीन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। वारसी की शनिवार रात 11 बजे के आसपास घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रात में खाना खाने के बाद वह पड़ोसी के घर कैरम खेलने चले गए थे। रात में 11 बजे के आसपास घर लौट रहे थे। उसी दौरान गेट के पास पहले से मौजूद युवक उनसे बातचीत करते हुए घर के अंदर गया।

4 of 5
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि मुख्य दरवाजे के पीछे पहुंचते ही उसी युवक ने उन्हें गोली मार दी और भाग गया। अनमता के मुताबिक अनिल सोनकर ने लखनऊ में जमीन दिलाने का झांसा देकर उनके पिता से दो करोड़ रुपये हड़प लिए थे। जमीन न दिलाने पर उनके पिता रकम लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। तहरीर में इमामुद्दीन से भूमि संबंधी विवाद का जिक्र किया गया है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में इस वारदात के पीछे करीबियों के हाथ होने का शक है। पुलिस इसी आधार पर तहकीकात आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
शहर के पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारिस के घर के गली में एक डॉक्टर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से इस पूरे हत्या का राज खुल सकता है। पुलिस को सीसीटीवी से अहम तस्वीर मिल गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इस तस्वीर के सहारे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में भी वारिस का एक पारिवारिक सदस्य दिख रहा है।

 पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले एक युवक बाइक खड़ी करके मृतक के घर के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। साथ ही बार-बार नुसरत उल्लाह वारिस के दरवाजे परजाकर आवाज दे रहा है। इस दौरान नुसरत आ गए, फिर दोनों घर के अंदर चले गए। थोड़ी देर में वही युवक घर के अंदर से निकलकर भागते दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें