फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खोली डॉ. कफील की हिस्ट्रीशीट, अब हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर

Sat, 30 Jan 2021 09:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर कफील। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बीच बच्चों की मौत के मामले में आरोपित डॉ. कफील की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस का कहना है कि निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बहराइच और अलीगढ़ में भी डॉ. कफील के खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन

2 of 5
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बीच हुई 60 से अधिक बच्चों की मौत के बाद डॉ. कफील सुर्खियों में आए थे। अगस्त 2017 में हुए इस मामले में डॉ. कफील आरोपी बनाए गए थे। बाद में वह जेल से जमानत पर रिहा हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
डॉक्टर कफील। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, जेल से रिहा होने के बाद डॉ. कफील ने कई स्वास्थ्य कैंप लगाए। बच्चों का नि:शुल्क उपचार किया। बाद में वह अचानक बहराइच जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां पर बाल रोग विभाग का निरीक्षण करने लगे। जिला अस्पताल के प्रभारी ने उन्हें रोका। उनकी तहरीर पर बहराइच में केस भी दर्ज हुआ।

4 of 5
डॉक्टर कफील।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विवादों से डॉ. कफील का नाता यहीं पर नहीं टूटा। वह सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलने लगे। एनआरसी के मामले में अलीगढ़ में पहुंचकर उन्होंने भाषण दिया था। जिसके बाद वहां उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज हुआ। उन्हें रासुका में निरुद्ध किया गया। लंबे समय तक वह मथुरा जेल में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ डॉ. कफील खान।(फाइल) - फोटो : @SaralPatel
गोरखपुर में डॉक्टर कफील की आजाद चौक स्थित क्लीनिक पर भी कार्रवाई की गई थी। उसे सील कर दिया गया था। हालांकि बाद में वह खुल गई और उनकी डॉक्टर पत्नी और अन्य लोग अस्पताल का संचालन करते हैं। जेल से छूटने के बाद डॉ. कफील, प्रियंका गांधी से मिले थे। तब कयास लगाया जा रहा था कि वह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश ने भी कई बार उनके पक्ष में बयान दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें