फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष के बेटे की हत्या, इस हाल में मिला शव, तस्वीरें

Sat, 17 Oct 2020 09:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
जांच करती पुलिस, रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में गुरुवार को डबल मर्डर का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि शुक्रवार भाजपा के बूथ अध्यक्ष के बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 5
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
गुलरिहा इलाके के जंगल अयोध्या प्रसाद के सियारामपुर गांव के भाजपा के बूथ अध्यक्ष हीरालाल चौहान के 25 वर्षीय बेटे राणा चौहान की हत्या कर दी गई। शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खुटहन खास गांव के सोनबरसा टोले के पास वन विभाग के बगीचे (फार्म) में शुक्रवार की सुबह मिला। शव के पास ही खून लगा एक डंडा पड़ा मिला। राणा चौहान की बाइक उसके शव पर गिरी पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या की गई होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के रबिश कुमार व रामाज्ञा और खुटहन खास निवासी राकेश यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पिता के अनुसार, बेटे का तीनों आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, राणा चौहान हैदराबाद में पेंट पॉलिश का काम करता था। लॉकडाउन में वह घर आ गया था। गुरुवार की सुबह वह घर से निकला, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खुटहन खास के सोनबरसा टोला के समीप स्थित वन विभाग के बगीचे में उसका शव पाया गया।

 

4 of 5
इसी डंडे से पीटकर की गई है हत्या - फोटो : अमर उजाला।
घास काटने पहुंची एक महिला ने करीब सवा नौ बजे शव देखकर इसकी जानकारी बगीचे की रखवाली करने वाले व्यक्ति को दी। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने अधिकारियों को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की और साक्ष्य जुटाए। शव के ऊपर ही बाइक गिरी हुई थी। सिर पर पीछे की तरफ चोट के निशान मिले। पास ही खून लगा एक लकड़ी का डंडा भी मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर पहुंचे राणा के पिता ने गांव के ही राकेश समेत तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शव के ऊपर गिरी पड़ी मिली बाइक। - फोटो : अमर उजाला।
मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा, एसपी उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय, सीओ चौरीचौरा कपिल देव मिश्र ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीन युवकों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। वहीं एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था राणा
राणा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सीओ चौरीचौरा ने बताया कि राणा शराब पीने का आदी था। एक सप्ताह पूर्व कुछ लोगों से शराब पीने को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। सभी मामलों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। राणा के पिता हीरालाल चौहान ने बताया कि दस दिन पूर्व शराब पीने की बात को लेकर तीन युवकों से उसका विवाद हुआ था। पिता का आरोप है कि उक्त लोगों ने ही उनके बेटे की जान ली है। उन्होंने पहले जान से मारने की धमकी भी दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें