उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ी वारदात करके सनसनी फैलाने वाले बड़े इनामी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। चाहे बात दो वारदात में चार कत्ल करने वाले एक लाख के इनामी राघवेंद्र की हो या फिर हाल में गगहा में तीन हत्याकर फरार शूटर सन्नी सिंह की, इन सभी का पता नहीं है।
विज्ञापन
2 of 6
यूपी पुलिस
पंजाब से आकर भाजपा नेता बृजेश सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों को भी पुलिस नहीं पकड़ सकी है। यह हाल तब है, जब इनकी तलाश में पुलिस टीम के अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया है। इन बदमाशों के ना पकड़े जाने से जिले में कभी भी किसी बड़ी वारदात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, पुलिस अफसरों का कहना है कि पुलिस सतर्क है और जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
राघवेंद्र यादव।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
वारदात एक
10 अप्रैल 2018 में पुरानी रंजिश में सेवानिवृत्त दरोगा जयसिंह यादव और उनके बेटे नागेंद्र की गजाईकोल में हत्या की गई थी। इसके पहले 2016 में जयसिंह के भाई बलवंत और उनके बेटे कौशल की भी हत्या हुई थी। सभी मामलों में आरोपी झंगहा के सुगहा निवासी राघवेंद्र यादव है। 2016 में हत्या के बाद फरार राघवेंद्र दो साल बाद वापस आया और फिर दो हत्या कर फरार हो गया। पुलिस अब तक उसे नहीं पकड़ सकी है। राघवेंद्र पर एक लाख रुपये का इनाम है।
4 of 6
पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्या। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
वारदात दो
जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे रितेश मौर्या की हत्या कर दी गई। बीस दिन बाद गगहा में ही व्यापारी शंभू और उनके कर्मचारी की भी गोली मारकर हत्या हो गई। सभी मामलों में आरोपी गगहा का सन्नी सिंह और उसका दोस्त युवराज सिंह हैं। एडीजी की ओर से दोनों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया, लेकिन पुलिस अभी तक इन बदमाशों को पकड़ नहीं पाई है। इनकी तलाश में एसटीएफ भी लगाई गई है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वारदात तीन
गुलरिहा इलाके में भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के साजिशकर्ता को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन पंजाब से आकर हत्या करने वाले शूटरों राजवीर और सतनाम सिंह को पुलिस आज तक पकड़ नहीं सकी है। इन दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। इनकी तलाश में भी एसटीएफ को लगाया गया है। एक बदमाश पकड़ा भी गया था, लेकिन पंजाब से फरार हो गया था।