फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में आकर सेना के जवान ने मचाया उत्पात, थाने पहुंचकर पत्नी बोली- 'मैं आत्महत्या कर लूंगी'

Thu, 04 Mar 2021 04:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
1 of 5
भटनी थाना। - फोटो : अमर उजाला।
डेढ़ माह की छुट्टी पर आए सेना के जवान कई दिनों से अपने ससुराल में आकर उत्पात कर रहा था। पति की आदतों से आजिज आकर उसकी पत्नी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसे तीन दिन से हिरासत में लिया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक चित्र। - फोटो : social media
मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है। भटनी थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी हनुमान मिश्र सेना का जवान है। वह छुट्टी पर घर आया है। शादी भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में अंबिका से हुई है। उन्हें दो बेटी और एक बेटा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
अंबिका ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति शादी के दो माह बाद से प्रताड़ित करता है। इसके चलते काफी दिनों से वह बच्चों के साथ मायके में रहती है। फिलहाल मायके के लोग नगर के भरौली वार्ड में मकान बनवाकर रहते हैं।

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महिला का आरोप है कि उनके पति कई दिनों से बच्चों व मायके वालों को परेशान कर रहे हैं। महिला कोतवाली में पहुंचकर अपने पति पर कार्रवाई की मांग की। उसने कहा कि पुलिस ने अगर उसके पति को छोड़ दिया तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद है। इसकी जांच कराई जा रही है। सेना का जवान शराब का लती बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें