फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अधिवक्ता का दाह संस्कार, जमीन विवाद में पट्टीदारों ने मारी थी गोली

Tue, 18 Aug 2020 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद में रविवार सुबह अधिवक्ता राजेश्वर पांडेय (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अधिवक्ता राजेश्वर पांडेय के परिवार ने सोमवार को उनका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
वे परिवार की सुरक्षा, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में दाह संस्कार किया। जानकारी के मुताबिक, गोला तहसील के अधिवक्ता की भूमि विवाद में उनके ही पट्टीदारों ने रविवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
स्वास्थ्य केंद्र पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
हत्या की खबर पाते ही अधिवक्ता एकत्र हो गए थे और बड़हलगंज स्वास्थ्य केंद्र पर चार घंटे शव को रोके रखा था। बाद में अफसरों ने पांच में से दो आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी दी तो अधिवक्ता माने थे लेकिन 50 लाख मुआवजे, सुरक्षा और नौकरी का ज्ञापन एसपी दक्षिणी को दिया था।

4 of 5
मृत राजेश्वर पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
अफसरों ने शासन तक पत्र पहुंचाकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। सोमवार की सुबह परिवार वाले भी इसी मांग पर अड़ गए तो अफसर दौड़ पड़े। एसडीएम गोला राजेंद्र बहादुर व सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने परिजनों से वार्ता शुरू की। आश्वासन के बाद घरवाले माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
उधर, अधिवक्ता के घर पर सोमवार को भी पुलिस तैनात रही। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें