फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण: सीधे स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने पर नहीं लगेगा टीका, रजिस्ट्रेशन कराना है अनिवार्य

Wed, 26 May 2021 01:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोविन पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन के युवाओं को कोविड का टीका अभी नहीं लग सकेगा। स्लॉट बुकिंग के बाद ही कोविड का टीका स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा। जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो दिन पहले ही यह निर्णय लिया है कि युवा सीधे स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर पंजीकरण कराते हुए टीका लगवा सकते हैं। लेकिन अब तक यह शासनादेश विभाग को नहीं मिला है। इसकी वजह से कई युवा बूथों से बिना वैक्सीनेशन कराए लौट गए हैं। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 मई को यह निर्देश जारी किया है कि 18 से 44 वर्ष के युवाओं को अब वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट की बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होगी। युवा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर सीधे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद वह बूथ पर वैक्सीन भी लगवा सकते हैं। लेकिन अब तक यह आदेश जिले में प्रभावी नहीं हो सका है। इसकी वजह से बूथों से युवा बिना वैक्सीन के लौट रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
आजाद चौक के रहने वाले युवा रितेश शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल पर रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा था, लेकिन वहां पहुंचने पर यह कहकर मना कर दिया गया कि स्लॉट बुकिंग के बाद ही टीका लग पाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया, दो जून को टीका लगाने का समय दिया गया है। कुछ ऐसी ही कहानी जानकी नगर के रहने वाले सुधांशु गुप्ता ने बताई। युवाओं का कहना है कि शासनादेश के बाद बिना रजिस्ट्रेशन के टीका नहीं लगाया जा रहा है।  

4 of 5
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब तक स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार की ओर कोई शासनादेश नहीं मिला है। जैसे ही निर्देश मिलता है वैसे ही स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण शुरू कर युवाओं को वैक्सीन लगवाई जाएगी। फिलहाल अभी सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर युवा कोविड का टीका लगवा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
11508 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका
कोरोना टीकाकरण की रफ्तार अब तेज हो गई है। खासकर युवा वर्ग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। मंगलवार को 11508 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। इसमें 11191 को पहली डोज और 317 को दूसरी डोज लगाई गई। खास बात यह रही कि 18 से 44 वर्ष के युवा टीकाकरण के लिए आगे आए और 8334 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि टीकाकरण का दायरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लोग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। युवा वर्ग टीकाकरण के लिए आगे आ रहा है यह अच्छा संकेत है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें