कोरोना संक्रमण की इस सुनामी में सही मास्क का इस्तेमाल बचाव का एक कारगर उपाय है। सरकार भी मास्क न लगाने वालों पर भारी भरकम जुर्माना लगा रही है। ऐसे में सही प्रकार वाले मास्क जरूर लगाएं। फिजिशयन डॉ. गौरव पांडेय कहते हैं कि मास्क किस प्रकार का हो, इसकी जानकारी बहुत जरूरी है। सबसे उपयुक्त थ्री लेयर वाला एन-95 मास्क ही है। सर्जिकल मास्क कमजोर होता है, अक्सर उसकी डोरी टूट जाती है। ऐसे में दो या इससे ज्यादा लेयर वाले कॉटन मास्क का इस्तेमाल करें। इसके बीच में सिल्क की लेयर भी होनी चाहिए। कपड़े में, कॉटन का मास्क पहनें यह सबसे सुलभ है। घर में ही इसे तैयार किया जा सकता है। इस मास्क को हर बार लगाने के बाद जरूर धोना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
एन-95 मास्क
- फोटो : iStock
डॉ. गौरव ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के इस्तेमाल से संक्रमण से बहुत हद तक बचा जा सकता है। कपड़े का अगर मास्क पहनना है तो कॉटन का मास्क पहनें। मास्क के बीच सिल्क की परत जरूर होनी चाहिए, क्योंकि सिल्क चार्ज्ड माइक्रो फाइबर की तरह होते हैं। ऐसे मास्क को धोया भी जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सिर्फ एक बार इस्तेमाल होगा सर्जिकल मास्क
सर्जिकल मास्क बाजार में आसानी से उपलब्ध है। नॉन वुवन मास्क ही सही सर्जिकल मास्क होते हैं। हाई रिस्क वाले स्थानों पर इसके लगाने के बाद भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। इसे सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे धोकर नहीं पहन सकते हैं।
4 of 5
n95 mask
- फोटो : amazon
एन 95 मास्क है सुरक्षित
यह मास्क बेहद सुरक्षित माना जा रहा है क्योंकि इसमें दावा है कि वायरस से 95 प्रतिशत सुरक्षा देता है। इस प्रकार के मास्क बच्चों और बुजुर्ग को नहीं लगाने चाहिए। इस मास्क से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होगी। इस मास्क में चार्ज्ड माइक्रो फाइबर लेयर होती है। इसे धोकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।