फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में कूद पड़े हैं ये लोग, अपनों की चिंता छोड़ गैरों को पहुंचा रहे हैं घर

Sun, 10 May 2020 08:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना से डर तो लगता है, लेकिन क्या करें? ड्यूटी तो करनी ही है। तमाम मुश्किलों को झेलते हुए जो भी श्रमिक यहां आ रहे हैं उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाना भी तो हम सभी का कर्तव्य है। ये कहना है उन रोडवेज चालकों और परिचालकों का जो अपने घर-परिवार की चिंता को छोड़कर दूसरे प्रांतों से आ रहे श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

यात्रा के दौरान उन्हें तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बावजूद इसके वे जान जोखिम में डालकर जो भी जिम्मेदारी मिल रही है उसका सही तरीके से निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जय पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
चालक जय पांडेय ने कहा कि जो भी श्रमिक बाहर से आ रहे हैं, उनकी जांच हो रही है। लेकिन फिर भी डर तो लगा रहता है कि कहीं बस में बैठा कोई शख्स कोरोना पॉजिटिव न हो। इसी डर के बीच हम ड्यूटी करते हैं। बस लेकर पीलीभीत गया था। इस दौरान रास्ते में खाने-पीने की बहुत दिक्कत हुई।
विज्ञापन

3 of 6
पवन कुमार मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
परिचालक पवन कुमार मिश्र ने कहा कि कोरोना के नाम से ही डर लग रहा है लेकिन क्या करें, ड्यूटी है तो करनी ही पड़ेगी। हम अपने परिवार से दूर होकर बाहर से आ रहे श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वह जब अपने घर पहुंचते हैं तो उनकी खुशी देखकर अच्छा लगता है।

4 of 6
रमाकांत पासवान। - फोटो : अमर उजाला।
चालक रमाकांत पासवान ने कहा कि घर से दूर रहकर बिना अपने परिवार की चिंता किए हम काम कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से जहां भी जाने का निर्देश मिलता है हम वहां बस के साथ निकल पड़ते हैं। लॉकडाउन से जूझ रहे श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाना भी देश सेवा की तरह ही है।
विज्ञापन

5 of 6
जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
परिचालक जितेंद्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के बीच फंसे श्रमिकों को हम उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। इससे बड़ी बात हम सभी केे लिए और क्या होगी। लेकिन देश में कोरोना को लेकर जो माहौल है, उससे डर तो लगा ही रहता है। खुद के परिवार को कोई खतरा न हो इसके लिए परिवार से दूर रह रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कर्मचारी नेता दिनेश मणि मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
कर्मचारी नेता दिनेश मणि मिश्र ने कहा कि श्रमिकों की मदद में लगे चालकों एवं परिचालकों के सुरक्षा के व्यापक इंतजाम प्रशासन को करने चाहिए। उनके खाने-पीने की व्यवस्था ठीक करनी होगी। उन्हें सिर्फ मास्क और सैनिटाइज दिया गया है। ग्लव्ज के साथ उन्हें पूरा किट मिलना चाहिए जिससे उन्हें किसी तरह का खतरा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें