फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कोरोना वायरस से बचने के लिए कहीं आप नकली मास्क का प्रयोग तो नहीं कर रहे...

Mon, 16 Mar 2020 05:28 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • बाजार में एन-95 मास्क की बिक्री जोरों पर
  • विशेषज्ञ मोटी रुमाल इस्तेमाल करने की दे रहे सलाह
विज्ञापन
1 of 5
corona virus alert - फोटो : अमर उजाला
सावधान! कहीं आप नकली एन-95 मास्क का प्रयोग तो नहीं कर रहे हैं। बाजार में नकली एन-95 मास्क की बिक्री जोरों पर है। ऐसे में विशेषज्ञ बेहद जांच परखकर मास्क खरीदने की सलाह दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग सावधान नहीं होंगे तो एन-95 मास्क पहनने के नाम पर लापरवाही भी बरत सकते हैं, जो कईयों की मुसीबत बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
corona virus alert - फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल सामानों की दुकान चलाने वाले व्यापारी राजर्षि बंसल ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते एन-95 मास्क की बिक्री जोरों पर है। लेकिन मौजूदा समय में यह मास्क पर्याप्त मात्रा में मिल नहीं पा रहा है। ऐसी स्थिति में लोग बिना जानकारी के नकली एन-95 मास्क खरीद कर पहन रहे हैं। बताया कि एन-95 मास्क अमेरिका की थ्री एम नाम की कंपनी बनाती है, जिसका प्लांट भारत में भी है।
विज्ञापन

3 of 5
corona virus alert - फोटो : अमर उजाला
सामान्य तौर पर एन-95 मास्क दो तरह के होते है, जो इस वक्त भारत में तेजी से बिक रहा है। इनमें एक प्लेन कप का होता है, जिसका फिल्टर 0.03 माइक्रान का होता है। इसके अलावा दूसरे तरह के मास्क में वाल्व लगे होते हैं, जो गर्म सांस को बाहर निकालते हैं।

4 of 5
corona virus alert - फोटो : अमर उजाला
क्योंकि कई बार मास्क लगाने के बाद गर्म सांस छोड़ने से आंखों में आंसू आ जाते है और चेहरे पर गर्मी छा जाती है। इससे बचाव के लिए ही वाल्व लगाया जाता है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि एन-95 मास्क ज्यादा से ज्यादा 12 से 14 घंटे तक ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
corona virus alert - फोटो : अमर उजाला
इसमें लगे फिल्टर को वायरस के पार करने की आशंका न के बराबर होती है। लेकिन गलती से अगर ये मास्क धुल दिए जाते हैं तो इसके फिल्टर के छिद्र बड़े हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बेहद सोच समझकर मास्क खरीदें। जरूरत हो तो घर में रखें साफ रुमाल को बांध लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें