फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, गोरखपुर में ही मिलेगी ये खास सुविधा

Mon, 16 Mar 2020 03:07 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की जांच के लिए अब पूर्वांचलवासियों को भटकने की जरूरत नहीं होगी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी सेंटर (रीजनल मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर) में इसकी जांच होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेसिंग में प्रमुख सचिव को सेंटर में लैब स्थापित करने का निर्देश दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह में मशीनें आ जाएंगी और जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ। (file) - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस से बचाव की तैयारियों का हाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने आरएमआरसी सेंटर में लैब स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से मशीनें और मैन पॉवर के बारे में पूछा। इसके बाद प्रमुख सचिव को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर आरएमआरसी सेंटर में लैब स्थापित करते हुए जांच की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि लैब में जांच के लिए 20 लाख रुपये की मशीन आनी है। एक सप्ताह में मशीन आ जाएगी। इसके बाद जांच शुरू हो जाएगी।  

लंदन से लौटे छात्र की हो रही स्क्रीनिंग
शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी का बेटा एक सप्ताह पूर्व लंदन से लौटा है। इसकी जानकारी जब स्वास्थ्य महकमे को हुई तो विभाग ने उसकी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग एहतियात के तौर पर छात्र की निगरानी कर रहा है।

4 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
शहर में बनाए गए दो इमरजेंसी सेंटर
कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए जा रहे उपायों के क्रम में जिला प्रशासन ने गोरखपुर में दो इमरजेंसी सेंटर स्थापित किया है। ये 24 घंटे कार्य करेंगे। इनकी जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पर स्थापित सेंटर एडीएम वित्त और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के देखरेख में काम करेगा जबकि स्वास्थ्य महकमे में स्थापित होेने वाले दूसरे सेंटर की जवाबदेही सीएमओ की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
corona - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मुख्य सचिव से मिले निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने अन्य अधिकारियों को भी इमरजेंसी सेंटर से संबंधित जिम्मेदारी सौंप दी है। एसपी साउथ के जिम्मे वायरलेस कमांड सेंटर होगा। कोरोना से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जिला सूचना अधिकारी की होगी। सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की व्यवस्था नगर आयुक्त और जिला पंचायत राज अधिकारी सुनिश्चित करेंगे होटलों में रहने वाले विदेशी और अन्य प्रांत के भारतीय नागरिकों की सूची एकत्र कर उनकी स्क्रीनिंग कराने का काम एडीएम वित्त और सीएमओ के जिम्मे होगा। विदेशी नागरिकों का विवरण एकत्र कर स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एसएसपी, सीडीओ, सीएमओ, सभी एसडीएम की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें