फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 45 से कम उम्र वालों को टीका लगाया तो होगी कार्रवाई, वैक्सीनेटरों को दिया गया खास निर्देश

Thu, 08 Apr 2021 08:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 45 साल से कम उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 45 साल से कम उम्र के कई लोग खुद को स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर बताकर टीका लगवा चुके हैं। विभाग ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है। निर्देश दिया गया है कि ऐसे लोगों को दूसरी डोज बिल्कुल न लगाई जाए।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, 45 वर्ष से कम उम्र होने के बावजूद टीका लगवाने के कई मामले सामने आए हैं। यही वजह है कि विभाग ने अब स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों की पहली डोज बंद कर दी है। साथ ही 45 वर्ष से कम उम्र के जिन लोगों ने टीका लगवा लिया है, उनकी पोर्टल से सूची तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों को दूसरी डोज न लगाने का सख्त निर्देश दिया गया है। इसके अलावा वैक्सीनेटर व अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस भेजने की बात विभाग ने कही है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि यदि किसी भी निजी अस्पताल में ऐसा मामला सामने आता है तो उसे नोटिस भेजने के साथ ही वैक्सीन देना बंद कर दिया जाएगा। ऐसे अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
बिना प्रमाण पत्र के ही कई लोगों ने लगवा लिए टीके
कोविड का टीका कई लोगों ने बिना प्रमाण पत्र के ही लगवा लिया है। वैक्सीनेटर की मदद से लोगों ने इस काम को अंजाम दिया है। ऐसे में अब विभाग ने सभी निजी और सरकारी अस्पतालों से वेस्टेज का हिसाब मांगना शुरू कर दिया है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वैक्सीनेटरों को दिया गया निर्देश
सरकारी व निजी अस्पतालों में बने बूथों पर तैनात वैक्सीनेटरों को निर्देश दिया गया है कि 45 वर्ष से कम उम्र वालों को टीका न लगाया जाए। उनका आधार कार्ड मांगा जाए, उसमें लिखित जन्मतिथि के अनुसार यदि उम्र 45 वर्ष या इससे ऊपर हो तो ही टीकाकरण किया जाए। अगर कोई जबरदस्ती करता है तो इसकी सूचना तत्काल दी जाए। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह है। ऐसे में अधिकतम 20 दिन में इस उम्र वालों का टीकाकरण पूरा हो जाएगा। इसके बाद उम्मीद है कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने का निर्देश जारी हो जाए। इस बीच यदि कोई 45 वर्ष से कम उम्र का व्यक्ति चोरी-छिपे या जुगाड़ से टीका लगवाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें