फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कोरोना को हराने के लिए गोरखपुर में शुरू हुआ वैक्सीनेशन, डॉक्टर बोले- नहीं हुई कोई परेशानी

Sat, 16 Jan 2021 01:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में नौ माह से मौत की बीमारी बने कोरोना वायरस के खिलाफ महा अभियान शनिवार यानी आज से शुरू हो गया है। जिले के छह अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा, पिपराइच व कैंपियरगंज में टीकाकरण की शुरुआत हुई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। लाइव प्रसारण के बाद जिला अस्पताल में टीकाकरण की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

3 of 6
लाइव प्रसारण देखते डीएम, नगर विधायक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्य कार्यक्रम जिला अस्पताल में हुआ। यहां पर नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जनार्दन मणि त्रिपाठी व सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय मौजूद रहे।

4 of 6
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में सुबह 11:19 पर एडिशनल सीएमओ डॉक्टर एनके पांडेय को पहला टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में 10.50 बजे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माला सिन्हा ने टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11:28 पर डॉक्टर राजेंद्र राय को पहला टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान में निजी चिकित्सक भी मौजूद रहे। हालाकि निजी चिकित्सकों को टीका नहीं लगाया गया। लेकिन आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव जिला अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
टीका लगने के बाद डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि वैक्सिनेशन से कोई परेशानी नहीं हुई है। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसे में घबराने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें