फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में बीआरडी प्राचार्य और सीएमओ को लगा टीका, तस्वीरों में देखें इनका उत्साह

Fri, 22 Jan 2021 04:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार और सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने अलग-अलग केंद्रों पर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को जिले के 41 केंद्रों पर टीकाकरण की शुरुआत हुई। इसमें नौ अर्बन हेल्थ पोस्ट के अलावा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखनाथ अस्पताल के साथ ही सीएचसी-पीएचसी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ लोगों को वैक्सीन के लिए बुलाया गया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल और गोरखनाथ अस्पताल में कई बूथ बने थे।

4 of 6
वैक्सीनेशन के बाद सर्टिफिकेट दिखाते बीआरडी के प्राचार्य व सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों में खासा उत्साह रहा। कर्मचारियों की झिझक मिटाने के लिए विभाग के आला अधिकारी भी आगे आए।
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी प्राचार्य व सीएमओ के अलावा एडिशनल सीएमओ डॉक्टर एके चौधरी, आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित मिश्रा, माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अमरेश सिंह, डॉ. शिल्पा मल्ल, डॉ. रीता सिंह, डॉ. मनीष चौरसिया ने भी वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला।
वैक्सीनेशन के दौरान कमिश्नर जयंत नार्लीकर टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के अलावा अर्बन पीएचसी बसंतपुर का भी निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें