फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर प्रहार जारी: गोरखपुर में 10262 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

Sat, 13 Mar 2021 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण की सफलता के लिए सबसे अधिक बूथ शुक्रवार को बनाए गए थे। 121 बूथों पर 12000 के सापेक्ष कुल 10282 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। इसमें 1556 लोगों ने पहली डोज जबकि 1754 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सीएचसी और पीएचसी के सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। जिला अस्पताल में सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बूस्टर डोज लगवाई। इसके बाद कई राजस्व कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी भी बूस्टर डोज लगवाने जिला अस्पताल पहुंचे।

 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
खास बात यह रही कि हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गेट पर परिचय पत्र देखकर अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। इसके बाद सत्यापन हो रहा था। टीकाकरण के बाद उन्हें 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में डॉक्टरों की देखरेख में बैठाया जा रहा था। किसी बूथ पर टीकाकरण का कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ है।

 

4 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सीडीओ ने अपील की है कि लोग टीकाकरण के लिए आगे आएं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व अन्य बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि हर बूथ पर टीकाकरण हुआ है। कहीं से किसी की भी तबीयत खराब होने की सूचना नहीं मिली है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार हैं। हर व्यक्ति को अपना नंबर आने पर बूथों पर पहुंचकर इसे लगवाना चाहिए। जिससे की जल्द से जल्द कोरोना महामारी पर काबू पाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें