फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअभियान: गोरखपुर में 10462 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

Mon, 05 Apr 2021 08:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद टीकाकरण अभियान में भी तेजी आ गई है। अब लोग बूथों पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने लगे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को महाअभियान के तहत 108 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 10800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 10462 ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 9866 को पहली डोज जबकि 596 को बूस्टर डोज लगाई गई।   
 
 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी समेत निजी अस्पतालों में कुल 108 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। इस बीच कई छूटे हुए हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में टीका लगवाने पहुंचे थे।

 

4 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
इनके अलावा 45 वर्ष से ऊपर के लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब सभी बूथों पर ऐसे लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे थे। खास बात यह है कि लोग रुपये देकर भी टीका लगवाने निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। हर बूथ पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
गेट पर परिचय पत्र देखकर ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। टीकाकरण के बाद लोगों को 30 मिनट ऑब्जर्वेशन कक्ष में डॉक्टरों की देखरेख में बैठाया जा रहा था। किसी बूथ पर टीकाकरण का कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। अब तक टीकाकरण को लेकर कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें