फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine: गोरखपुर पहुंची ट्रायल के लिए कोरोना की दूसरी वैक्सीन, वालंटियर की जांच शुरू

Fri, 14 Aug 2020 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • राणा हॉस्पिटल पहुंची ट्रायल के लिए कोरोना की दूसरी वैक्सीन
  • वालंटियरों की स्वास्थ्य जांच शुरू, 53 के लिए गए सैंपल
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर राणा हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना के लिए तैयार की गई जायडस कैडिला की दूसरी वैक्सीन (जेडवाईसीओ- डी) चरगांवा स्थित राणा हॉस्पिटल पहुंच गई है। अस्पताल में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वैक्सीन के लिए 100 वालंटियरों का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 53 लोगों की स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
वालंटियर की कोरोना व ब्लड की जांच की जाएगी। बृहस्पतिवार को को सैंपल लिए गए। पूर्णत: स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें 17 अगस्त के बाद वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। दूसरी डोज 28वें दिन व तीसरी डोज 56वें दिन दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : PTI
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आसीएमआर) ने भारत बायोटेक की वैक्सीन को पहले ट्रायल की अनुमति दी थी। जायडस अनुमति पाने वाली दूसरी भारतीय फार्मा कंपनी है।
 

4 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media
पहले वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगी
भारत बायोटेक की वैक्सीन का ट्रायल 31 जुलाई को हुआ था। आठ लोगों को  पहली डोज दी गई थी। बृहस्पतिवार को वैक्सीन की दूसरी डोज 14वें दिन पांच वालंटियर को दी गई। तीन वालंटियरों को शुक्रवार को दूसरी डोज दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ सोना घोष। - फोटो : अमर उजाला।
राणा हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. सोना घोष ने बताया कि जायडस कैडिला की वैक्सीन भी आ गई है। वालंटियरों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। 17 अगस्त के बाद वालंटियर को पहली डोज लगाई जाएगी। इस वैक्सीन की तीन डोज लगाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें