उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बावजूद इसके अधिकतर लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करने से गुरेज कर रहे हैं। यही हाल रहा तो कुछ ही दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। पॉजिटिव मरीजों के अलावा मृतकों की संख्या भी काम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार वार्ड नंबर दो निवासी 30 वर्षीय कन्हैया गुप्ता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। दो दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शव को बाहर निकालने वाला कोई नहीं था। सूचना मिलने पर नगर पंचायत से कर्मचारी भेजा गया तब जाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
3 of 5
covid19
- फोटो : अमर उजाला।
पाली प्रतिनिधि के अनुसार थरुवापार गांव निवासी ओमप्रकाश ओझा (30) कोरोना से मौत हो गई। उन्हें सीएचसी ठर्रापार में भर्ती कराया गया था।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार व्यापार मंडल के महामंत्री गंजू वर्मा के छोटे भाई राजकुमार वर्मा (36) की सोमवार सुबह मौत हो गई। वे एक सप्ताह से बीमार थे और उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था।
महावीर छपरा प्रतिनिधि के अनुसार मेहरौली निवासी सुमन सिंह (48) पत्नी गंगेश्वर सिंह और चंदौली बुजुर्ग निवासी होशिला (82) पत्नी वशिष्ठ नारायण पांडे की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कुछ दिन पहले दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।