फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक होने के बाद भी कई तरह के दर्द दे रहा है कोरोना, इन लक्षणों से निजात के लिए करें यह काम

Wed, 14 Oct 2020 09:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ठीक होने के बाद भी कोरोना कई तरह का दर्द दे रहा है। लोग कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ और चिड़चिड़ापन के शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर बताते हैं कि ऐसे लोगों की संख्या 40 से 50 प्रतिशत है। विशेषज्ञों ने इस पर चिंता तो जताई है, लेकिन आश्वस्त किया है कि ऐसी दिक्कतें कुछ दिनों तक रहेंगी। अगर बेहतर खानपान और व्यायाम करेंगे तो जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
रुस्तमपुर के रहने वाले अशोक कुमार (38) की रिपोर्ट एक माह पहले पॉजिटिव आई। दस दिनों तक कोविड अस्पताल में भर्ती रहे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर आ गए, लेकिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के साथ-साथ थकान की समस्या है। ऑक्सीजन लेवल 95-96 रहता है। वहीं, बेतियाहाता के रहने वाले रोहित कुमार की दूसरे तरह की दिक्कत है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रोहित ठीक हो चुके हैं, लेकिन चिड़चिड़ापन के कारण गुस्सा बढ़ गया है। डॉक्टर ने बताया कि यह पोस्ट कोविड का लक्षण है। डॉक्टर ने सलाह दी कि घबराने की जरूरत नहीं है। ताकत लगना शुरू होगा तो समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह, दस नंबर बोरिंग के पास रहने वाले अमित कुमार कोरोना से मुक्ति पाने के बाद नई बीमारी से जूझ रहे हैं। जोड़ों में दर्द के कारण उनका चलना मुश्किल हो गया है। डॉक्टर की सलाह पर दवा और योग का सहारा लिए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह समस्या कुछ दिन और रहेगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन लक्षणों से निजात के लिए करें यह काम
मेट्रो सिटी हॉस्पिटल के एमडी मेडिसिन डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि संक्रमण से मुक्ति के बाद अगर थकान और सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो धीरे-धीरे व्यायाम बढ़ाएं। हाई प्रोटीन खाना खाएं। सुबह धूप में बैठें। अगर चिड़चिड़ापन की समस्या है तो गाना सुनें, जो मन को अच्छा लगे उसे करें। अगर शरीर गर्म रहता है तो कम से कम तीन लीटर पानी और ओआरएस का घोल लें। हड्डियों और बदन में दर्द है तो कैल्शियम, विटामिन-डी का सेवन करें। पाचन में दिक्कत है तो फाइबर डाइट लें और रात में हल्का खाना खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : PTI
यह सावधानी बरतें
  • दो से तीन माह तक थकान और कमजोरी की समस्या रह सकती है।
  • 15 से 20 मिनट तक सुबह शाम टहलें। धूल और धुएं से बचें।
  • दिन में तीन लीटर गुनगुना पानी पीएं। कफ और गले में खराश से काफी हद तक राहत मिलेगी।
  • 90 से कम ऑक्सीजन लेवल हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें