डॉ. अमरेश सिंह।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश आदि में कोरोना के केस भी बढ़े हैं। इस वजह से सख्त निर्देश मिले हैं कि जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं, उनकी जांच हर हाल में की जाए। अगर वह पॉजिटिव मिलते हैं, तो उनके सैंपल जांच के लिए बीएचयू और केजीएमयू भेजा जाए। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति और उनके संपर्क में आने वाले लोगों पर निगाह रखी जाए।