महामारी का रूप ले चुके कोरोना की भयावह तस्वीर सामने आने लगी है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में कोरोना ने एक-एक कर तीन सगे भाइयों को मौत के मुंह में धकेल दिया। इस वाकये को जिसने भी सुना, अवाक रह गया। गांव में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने भी गांव में सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
2 of 5
covid19
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि परशुरामपुर के लालपुर गांव को कंटेनमेन जोन घोषित कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है। सभी परिवारों में दवा वितरित कराई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम के अनुसार लालपुर गांव निवासी गुंनन श्रीवास्तव ओपेक कैली अस्पताल में भर्ती थे। 18 अप्रैल को उनकी मृत्यु हुई थी। उनके अन्य दो भाई लल्लू श्रीवास्तव तथा झीन बाबू श्रीवास्तव लखनऊ में रहते थे। इन दोनों भाइयों की 22 अप्रैल तथा 25 अप्रैल को लखनऊ में मृत्यु हुई हो गई।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने बताया कि गुंनन श्रीवास्तव के दाह संस्कार में लल्लू श्रीवास्तव मखौड़ा धाम में श्मशान घाट पर आए थे तथा वहीं से लखनऊ वापस चले गए थे। इसके बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
हर शख्स की हो रही जांच
लालपुर गांव में आरआर टीम भेजकर सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी जा रही हैं। डीएम ने गांव के लोगों से अपील की है कि डॉक्टरों की ओर से दी गई दवा का सेवन करें तथा कोरोना वायरस की जांच में सहयोग करें।