भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में एम्स के तीन कर्मचारी और एक छात्र, नकहा स्थित एक उद्यमी के परिवार के दो बच्चे (तीन और नौ वर्ष ) शामिल हैं। इनके अलावा महुआ डाबर, विशनपुरवा में एक-एक वर्ष के मासूम, बड़हलगंज में आठ साल का बच्चा, बुधवल का 10 साल का बालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, फर्टिलाइजर में तीन, एसएसबी के दो, रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में तीन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक कर्मी, फातिमा हॉस्पिटल में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।