फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Ladengecoronase: धूमधाम नहीं, कोविड प्रोटोकॉल के बीच बज रही शहनाई

Sun, 25 Apr 2021 05:21 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बीच गोरखपुर शहर के कई परिवार ऐसे हैं जो विवाह या तिलक समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कम से कम लोगों को निमंत्रित कर एक नजीर पेश कर रहे हैं। अपने बेटे या बेटी के विवाह को धूमधाम से करने की ललक इन परिवारों में भी हैं। मगर, अपने और बहू के परिवार की सुरक्षा की फिक्र में ये लोग सूझबूझ का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोविड प्रोटोकॉल के बीच आयोजित तिलक समारोह में श्रेय श्रीवास्तव और रुचिका सहाय का परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
केस-1
जिले के बहादुरपुरम निवासी एसके श्रीवास्तव और सुमन श्रीवास्तव के पुत्र श्रेय श्रीवास्तव का तिलक समारोह शनिवार को दिव्यनगर निवासी वीके सहाय और सरोज सहाय की पुत्री रूचिका सहाय के साथ एक बेहद सादे समारोह के साथ संपन्न हुआ। जहां वर पक्ष से चार से पांच लोग, लड़की के घर पर उपस्थित हुए। साथ ही ये वादा किया कि 28 अप्रैल को प्रस्तावित शादी में भी महज 20 बाराती लेकर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
केस-2
नंदानगर के रहने वाले आनंद सिंह की एकलौती बहन रेखा की शादी 23 मार्च को वाराणसी से संपन्न हुई। दिल्ली में बीपीओ सेंटर में काम करने वाली रेखा का विवाह, वाराणसी के पांडेयपुर निवासी विष्णुकांत सिंह के पुत्र शिवा सिंह के साथ नवंबर 2020 में तय हुआ था। माता-पिता की इकलौती संतान शिवा के विवाह को भव्य तरीके से मानने की तैयारियां थी। मगर, ऐन वक्त पर कोविड की दूसरी लहर ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
परिवार के लोगों ने इसे टालने का मन बनाया, मगर आनंद और लड़के के पिता विष्णुकांत ने सूझबूझ का परिचय देते हुए, विवाह को टालने की जगह तय मुहूर्त पर 30 लोगों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
केस -3
एक मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाले बशारतपुर के विवेक का विवाह उसी कंपनी में काम करने वाली आदर्शनगर की गौरी के साथ तय है। 27 अप्रैल को शादी धूमधाम से करने की तैयारी थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसे एक साल के लिए टलने की नौबत आ गई। विवेक और गौरी ने अपने अपने परिवार से बात कर सादगी से विवाह समारोह के आयोजन के लिए मनाया। तय हुआ कि दोनों पक्ष से 20-20 लोगों की मौजूदगी में विवाह होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें