गोरखपुर विश्वविद्यालय का पारा गुरुवार को दिनभर चढ़ा रहा। कर्मचारी संघ पर कब्जे को लेकर जहां दोनों गुटों ने कुलपति और मुख्य नियंता से मुलाकात की वहीं छात्रनेताओं ने परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
प्रशासनिक भवन पर छात्रनेताओं ने कुलपति का घेराव किया और उनसे तीखी बहस हुई। कुलपति उठकर चले गए तो छात्रनेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद छात्रनेता नियंता दफ्तर पहुंच गए। नियंता प्रो प्रदीप यादव से भी उनकी नोकझोंक हुई। उधर, कुलपति ने कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के पक्ष मे निर्देश दे दिया है।
4 of 5
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने नियंता को पत्र देकर विरोध कर रहे कर्मचारियों पर अपशब्द कहने और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बता दें कि बुधवार को दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत होने पर पूर्व पदाधिकारियों ने वेलफेयर एसोसिएशन के नेताओं पर जानमाल के नकुसान पहुंचाने का आरोप लगा कर नियंता को पत्र सौंपा था।