विजय यादव ने जूडो में जीता कांस्य।
- फोटो : twitter- @narendramodi
एक सामान्य दिनचर्या में जितनी प्रैक्टिस खिलाड़ी कर सकता है, विजय उससे दो से तीन घंटे अधिक समय तक प्रैक्टिस करता है। इनाम की राशि का इस्तेमाल भी वह अपनी प्रैक्टिस पर खर्च करता है। जो आर्थिक मदद सरकार से मिली, उसी से विजय ने जापान, स्पेन, क्रोएशिया, बुडापेस्ट में जाकर प्रशिक्षण लिया।
मूलरूप से बनारस के रहने वाले विजय यादव गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध गुरुकुल पीजी कॉलेज ददरी में एमए अंतिम वर्ष के छात्र हैं। वर्ष 2009 में विजय यादव गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. विजय चहल और कोच काशी के संपर्क में आए। दोनों के मार्गदर्शन में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूडो की प्रैक्टिस प्रारंभ की।