फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के गोरखपुर से जुड़े हैं दो बड़े संयोग, PM मोदी ने भी पूछा था यह सवाल

Wed, 21 Sep 2022 04:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और पीएम मोदी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के गोरखपुर से दो बड़े संयोग जुड़े हैं। इनका खुलासा खुद राजू ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में किया था। राजू श्रीवास्तव ने बताया था कि गोरखपुर से उनका पुराना रिश्ता है। स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर के नाते पहली बार वह गोरखपुर तब आए थे जब मेडिकल कॉलेज में कई बच्चों की मौत हुई थी। मौत का कारण सिर्फ ऑक्सीजन की कमी नहीं बल्कि अस्वच्छता भी थी। उन्होंने तब अस्पताल के आसपास सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया था। दूसरा रिश्ता गोरखनाथ मंदिर से है, उन्होंने बताया था कि जब भी यहां आता हूं तो मंदिर के दर्शन का सौभाग्य जरुर प्राप्त करता हूं। बता दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया है।




 
विज्ञापन

2 of 5
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव। (फाइल) - फोटो : social media
गोरखपुर महोत्सव 2020 में शहर के मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में ठहरे राजू श्रीवास्तव ने कामेडी विधा से लेकर सामाजिक सरोकार हर विषय पर अमर उजाला के सामने खुल कर अपनी बातें रखी थी। उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है, उनकी अपेक्षा पर खरा उतरने के लिए मैं प्रदेश में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग कराने के प्रयास कर रहा हूं। प्रदेश के पर्यटन, ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों का लगातार प्रमोशन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक फिल्म निर्माता यहां आएं। ये बातें बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव। (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी कॉमेडी को स्टैंड अप कॉमेडी से आसान करार देते हुए राजू ने बताया था कि फिल्मों में तो रीटेक कर सकते हैं लेकिन स्टेज पर न तो कट होता है और न ही रीटेक। स्टैंड अप कॉमेडी का मुख्य किरदार ही कॉमेडियन होता है जबकि फिल्मों में अभी भी उसे फिलर की तरह ही इस्तेमाल किया जाता है।

4 of 5
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव। (फाइल) - फोटो : ANI
आजकल होटलों में चल रहे लॉफिंग क्लब में स्टैंडिंग कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता परोस रहे हैं, यह समाज के लिए चिंता की बात है। राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि मैं ऐसी कॉमेडी में विश्वास रखता हूं जो परिवार के साथ बैठ कर देखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव। (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री का किया था वादा
राजू श्रीवास्तव बोले थे कि अक्सर मुझ पर आरोप लगता है कि आप लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, आडवाणी आदि राजनेताओं की मिमिक्री करते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी की नहीं। यहां तक एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने खुद मुझसे यह सवाल पूछा था। मैंने उनसे कहा कि आपकी आवाज की कोशिश कर रहा हूं, जल्द ही लोगों तक आपका किरदार निभाता दिखूंगा। राजू ने बताया था कि पहले नेता मिमिक्री पर नाराज होते थे लेकिन अब तो इसके लिए पैरवी होती है। क्योंकि मिमिक्री से नेताओं की लोकप्रियता बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें