ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर में 37 स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव
बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहर के 37 चौक-चौराहों पर अलाव का इंतजाम किया गया है। चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि शहर में अलाव वाले स्थानों में बढ़ोतरी की गई है। जिन स्थानों पर अलावा जलाया जा रहा है उनमें रेलवे रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, रेलवे स्टेशन रैन बसेरा, यातायात तिराहा, नक्को बाबा मजार के पास, धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे पुलिस चौकी के पास, धर्मशाला रैन बसेरा, काली मंदिर तिराहा, शाहपुर रैन बसेरा, बशारतपुर रैन बसेरा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज रैन बसेरा, कचहरी बस स्टेशन, कचहरी बस स्टेशन रैन बसेरा, आंबेडकर चौराहा, डीएम आवास, पैडलेगंज चौराहा, महिला चिकित्सालय गेट, जिला चिकित्सालय इंमरजेंसी गेट, शास्त्री चौराहा, घोष कंपनी चौराहा, नगर निगम कंट्रोल रूम, हांसुपुर रैन बसेरा आदि शामिल हैं।