फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: गोरखपुर में चढ़ा पारा लेकिन ठंड से नहीं मिली राहत, कोहरे की चादर में लिपटा पूरा शहर

Sat, 31 Dec 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
तीन दिन कड़ाके की ठंड के बाद शनिवार को पारा नीचे गिर गया, हालांकि शुक्रवार को पारा चढ़ा लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिल सकी। शाम होते-होते गलन फिर से बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल आने वाले तीन चार दिनों तक गलन भरी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

बुधवार और बृहस्पतिवार को जहां कोल्ड-डे की स्थिति रही। वहीं, शुक्रवार को सूरज निकलने और पारा चढ़ने के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ। शुक्रवार सुबह थोड़ी देर तक कोहरा छाए रहने के बाद आकाश साफ हो गया। सूरज निकलने की वजह से तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान मात्र 16 डिग्री सेंटीग्रेट के आसपास बना हुआ था वहीं, शुक्रवार को 20 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। हालांकि गलन बरकरार रहा।
 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल आने वाले चार से पांच दिनों तक ठंड से राहत मिलने की राहत नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पश्चिमी हिमालय के ऊपर बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी हुई है। अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहेगी।

4 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
दस घंटे की देरी से आई सप्तक्रांति एक्सप्रेस
बृहस्पतिवार को दिल्ली से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें देर से गोरखपुर जंक्शन पहुंची। सप्तक्रांति एक्सप्रेस सुबह की जगह दोपहर पौने दो बजे दस घंटे कर देरी से आई। डिब्रूगढ़ से चली अवध असम एक्सप्रेस पांच घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, वैशाली एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से पहुंची। सर्द हवाओं के बीच स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के इंतजार करने में यात्रियों को दिक्कत हुई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
कोहरे की वजह से दो बसों में टक्कर, एक चोटिल
खोराबार थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर शुक्रवार सुबह कोहरे की वजह से दो बसों में टक्कर हो गई। एक बस के चालक को हल्की चोटें आई हैं। शुक्रवार की सुबह दो स्लीपर बसें दिल्ली से बिहार जा रही थीं। खोराबार थाना क्षेत्र के आराजी बसडीला स्थित विष्णु ढाबा के पास कोहरे के कारण दो बसे आपस में भीड़ गईं। हादसे में बस चालक मधुबनी, बिहार के श्रीकांत (35) को हल्की चोटें आईं। हादसे में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक का स्थानीय उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें