फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार: मेडिकल कॉलेज की नर्सों के नियोक्ता बदलने का मामला सीएम तक पहुंचा, डीएम ने मांगा एक सप्ताह का समय

Sat, 30 Apr 2022 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 119 नर्सों का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंच गया। नर्स नियोक्ता बदलने का विरोध कर रही हैं। नर्सों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, दूसरी ओर जिलाधिकारी ने विवाद को खत्म कराने के लिए नर्सों से एक सप्ताह का समय मांगा है।

जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2014 से भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के जरिए तैनात 119 नर्सों को कॉलेज प्रशासन ने अब जीत इंटरप्राइजेज में स्थानांतरित कर दिया है। नर्सों का आरोप है कि संविदा से आउटसोर्सिंग में कर दिया गया, जिसकी जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने जानबूझकर ऐसा किया है। पूर्व सैनिक कल्याण निगम ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता था।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
इस संबंध में शालिनी मिश्रा, मनीषा सिंह, रजनी सिंह, मोना चौरसिया, शैलेष यादव, रेनू साहनी, दीपक यादव, प्रियंका पांडेय, किरन पांडेय समेत एक दर्जन नर्सें शुक्रवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिलीं। नर्सों ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम की अनुबंध की शर्तों की प्रति मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने नर्सों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का हल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नर्सों से शिकायती पत्र मांगा और जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को निर्देशित किया कि इसे शासन को भेजा जाए।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

जनता दरबार में आए सात सौ फरियादी

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शुक्रवार को सात सौ मामले आए। गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री करीब 100 फरियादियों से सीधे मिले और समस्याएं सुनीं। हर मामले में प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अफसरों से कहा कि जनसमस्याओं का निपटारा प्राथमिकता पर किया जाए।

 

4 of 5
स्वान कालू और गुल्लू को दुलार करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
सर्वाधिक मामले थाने में दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं में लापरवाही के आए। आरोपियों को गिरफ्तार न करने की शिकायतें भी की गईं। पेंशन, जमीन की पैमाइश, इलाज के लिए धनराशि की मांग, नौकरी की सिफारिश, जैसे अनेक मामले अधिकारियों के सामने आए। कुछ पारिवारिक विवाद के मसले भी पहुंचे। छह सौ फरियादियों की सुनवाई कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआईजी जे रविंद्र, डीएम विजय किरन आनंद और एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने की। अफसरों ने हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है। जनता दरबार में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

योगी ने की गोसेवा

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अखंड ज्योति का दर्शन कर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। गोशाला जाकर 20 मिनट तक गोसेवा की। गायों को गुण खिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें